Move to Jagran APP

पूर्व रॉकस्टार गैरी ग्लिटर पर लगा दो लड़कियों के यौन शोषण का आरोप

यौन उत्पीडऩ के संदेह में पहले भी गिरफ्तार हो चुके यूके के पूर्व रॉकस्टार गैरी ग्लिटर पर एक बार फिर दो नाबालिग लड़कियों का यौन

By Edited By: Published: Fri, 06 Jun 2014 02:19 PM (IST)Updated: Fri, 06 Jun 2014 03:23 PM (IST)
पूर्व रॉकस्टार गैरी ग्लिटर पर लगा दो लड़कियों के यौन शोषण का आरोप

लॉस एंजिलिस। यौन उत्पीडऩ के संदेह में पहले भी गिरफ्तार हो चुके यूके के पूर्व रॉकस्टार गैरी ग्लिटर पर एक बार फिर दो नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीडऩ करने के आरोप लगे हैं। गुरुवार को उन पर दो नाबालिग लड़कियों के साथ आठ बार यौन शोषण करने के आरोप लगाए गए हैं।

loksabha election banner

बताया जाता है कि जिन दोनों लड़कियों के साथ उन्होंने कथित तौर पर ये अपराध किया है, वे उन्हें 70 के दशक में डेट कर रहे थे। ग्लिटर का असली नाम पॉल गैड है।

इससे पहले साल 2005 में वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी हवाई अड्डे पर उस समय गिरफ्तार कर लिया गया था जब वह 11 और 12 साल की दो वियतनामी लड़कियों का यौन शोषण करने का आरोप लगने के बाद बैंकाक भागने की फिराक में था। बताया जाता है कि उनपर साल 1997 में पहली बार उस पर बाल यौन शोषण के आरोप लगे थे।

पढ़ें - माइकल जैक्सन का एक और सच

पढ़ें - बॉलीवुड की खबरें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.