पाकिस्तानी क्रिकेटर Shoaib Akhtar का दावा, गैंगस्टर मूवी का आया ऑफर; सलमान ने भी फिल्म के लिए किया था अप्रोच
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर ने खुलासा किया है कि उन्हें फिल्म 'गैंगस्टर' और सलमान खान की एक फिल्म का ऑफर मिला था।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने खुलासा किया है कि एक समय वे क्रिकेट से बॉलीवुड में कदम रखने के लिए बिल्कुल तैयार थे। उन्होंने बताया कि उन्हें फिल्म 'गैंगस्टर' (Gangster) में एक रोल के लिए संपर्क किया गया था।
इसके अलावा क्रिकेटर ने खुलासा किया कि सलमान खान की एक फिल्म का ऑफर भी उन्हें मिला था।
अभिनय में आना चाहते थे शोएब अख्तर?
शोएब ने हाल ही में तबिश हाशमी के शो में ये सभी बातें शेयर कीं। जब भारत-पाकिस्तान संबंधों के संबंध सौहार्दपूर्ण हुआ करते थे उस दौर को याद करते हुए शोएब ने कहा कि उन्होंने अभिनय के बारे में सोचा था। हालांकि, उन्हें जल्द ही एहसास हो गया कि क्रिकेट और फिल्म करियर को संभालना आसान नहीं होगा।
-1787820080407.webp)
शोएब अख्तर ने बताया कि उन्हें फिल्म 'गैंगस्टर' का ऑफर मिला था। इसमें इमरान हाशमी ने लीड रोल निभाया था। उन्हें फिल्म में किसी और किरदार के लिए संपर्क किया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि कई फिल्म निर्माताओं का मानना था कि वे आसानी से खलनायक की भूमिका निभा सकते हैं।
शोएब ने क्या सोचकर लिया निर्णय?
हालांकि कि पूर्व क्रिकेटर ने निर्णय लिया कि वे दोनों करियर को उतना समय नहीं दे सकते जितना उन्हें चाहिए। क्रिकेट में पहले से ही महीनों की ट्रेनिंग, फिटनेस प्रशिक्षण और मैच होते थे। वहीं, फिल्म करियर में कई और महीने शूटिंग में बिताने पड़ते।
उन्होंने कहा,'मैं दो अलग-अलग दुनियाओं में नहीं रह सकता था। मैं छह या सात महीने क्रिकेट खेलता और फिर छह या सात महीने शूटिंग में बिताता।'

सलमान खान के लिए क्या बोले क्रिकेटर?
शोएब अख्तर ने यह भी बताया कि सलमान खान ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से एक फिल्म का ऑफर दिया था। क्रिकेटर ने कहा कि वह अभिनेता के व्यक्तित्व और परोपकारी कार्यों से बहुत प्रभावित हैं।
शोएब ने कहा,'शारीरिक बनावट के मामले में मैं थोड़ा-बहुत सलमान जैसा दिखता हूं। लेकिन सलमान मुझसे कहीं बेहतर इंसान हैं। मैं उनके सामने कुछ भी नहीं हूं। वह बहुत दयालु व्यक्ति हैं। वह बहुत दान-पुण्य करते हैं और लोगों की बहुत मदद करते हैं।'
शोएब ने कहा कि उनका ये फैसला किसी भी तरह से फेम को मना करने का नहीं था। उन्होंने कहा कि एक फिल्म को सक्सेफुल बनाने का प्रेशर बहुत ही अलग होता जोकि क्रिकेट से एकदम अलग था।
यह भी पढ़ें- सलमान खान की SVC 63 में हुई दो कलाकारों की एंट्री, एक्शन थ्रिलर से चमकेगी किस्मत?
