Move to Jagran APP

मानुषी छिल्लर को मिला फ्लॉलेस ब्यूटी अवॉर्ड, जल्द करेंगी बॉलीवुड में एंट्री

Manushi Chillar Wins Flawless Beauty Award पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को फ्लॉलेस ब्यूटी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। (फोटो- Manushi Instagram)

By Mohit PareekEdited By: Published: Mon, 07 Oct 2019 05:04 PM (IST)Updated: Mon, 07 Oct 2019 05:04 PM (IST)
मानुषी छिल्लर को मिला फ्लॉलेस ब्यूटी अवॉर्ड, जल्द करेंगी बॉलीवुड में एंट्री
मानुषी छिल्लर को मिला फ्लॉलेस ब्यूटी अवॉर्ड, जल्द करेंगी बॉलीवुड में एंट्री

नई दिल्ली, जेएनएन। मिस वर्ल्ड रह चुकीं मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। उनकी बॉलीवुड में एंट्री से पहले उन्हें एक और खिताब मिला है और यह खिताब है 'फ्लॉलेस ब्यूटी अवॉर्ड'। अगर मानुषी अगले साल बॉलीवुड में एंट्री कर लेती हैं तो अगले साल बॉलीवुड डेब्यू करने वाली चर्चित हीरोइन बन जाएंगी। हरियाणा की रहने वाली मानुषी छिल्लर को प्रीमियम फैशन पत्रिका के वार्षिक ब्यूटी अवार्ड्स में फ्लॉलेस ब्यूटी अवॉर्ड दिया गया है।

loksabha election banner

मानुषी ने अपने अंदाज और पर्सनेलिटी से सभी को कायल कर दिया है और वो महिलाओं से जुड़े सामाजिक मुद्दों को भी उठाती रहती हैं। साथ ही सामाजिक क्षेत्र में योगदान देती रहती हैं। उन्होंने अपने सामाजिक पहल प्रोजेक्ट शक्ति के माध्यम से महिलाओं के माहवारी स्वच्छता के क्षेत्र में भी सराहनीय काम किया, जिसके लिए उन्हें इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

अवॉर्ड सेरेमनी में मानुषी ने व्हाइट गाउन पहना था, जिसमें वो काफी खुबसूरत लग रही थीं। खबरें हैं कि मानुषी अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज से बॉलीवुड में कदम रख सकती हैं। इस फिल्म में मानुषी संयोगिता का किरदार निभा सकती हैं। हाल ही में एले ब्यूटी अवार्ड्स 2019 में मानुषी छिल्लर ने भी खूब तारीफ बटोरी थीं। उनकी एंट्री बहुत ही धमाकेदार रही।

वो अपने फोटो शूट को लेकर खबरों में रही थीं और वो सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर फैंस से जुड़ी रहती हैं। बता दें कि मानुषी छिल्लर को साल 2017 में मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया था। साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा को यह ताज पहनाया था, जिसके बाद मानुषी यह कारनामा करने वाली पहली भारतीय बनीं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.