पहचाना...कौन है ये नन्ही सी बच्ची जो आज हैं सुपरस्टार?
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नानी के जन्मदिन के मौके पर एक पुरानी फोटो शेयर की है जिसमें उनके साथ उनके पिता और नानी नजर आ रही हैं। इस फोटो में प्रियंका को पहचानना काफी मुश्किल है।
मुंबई(मिड-डे)। इस पुरानी फोटो मेें कौन है ये नन्हीं सी बच्ची, जो आज की सुपरस्टार हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक ये अभिनेत्री अपने जलवे बिखेर रही है। कही ये 'बाजीराव' की मस्तानी तो नहीं। नहीं-नहीं ये तो हैं, इसी फिल्म की दूसरी हिरोईन यानी प्रियंका चोपड़ा। जी हां छोटी सी प्रियंका इस फोटो में अपने पिता और नानी के साथ नजर आ रही हैं।
कश्मीरा ने खोला राज, इस पोजिशन में शारीरिक संबंध बनाने में आता है मजा
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नानी के जन्मदिन के मौके पर अपनी ये पुरानी फोटो शेयर की है, साथ ही उन्होंने लिखा,'नानी को उनके 94वें बर्थडे की शुभकामनाएं। इस मौके पर घर आकर बहुत खुश हूं। हम सभी नशे में धुत नजर आ रहे हैं, लेकिन मुझे याद है की मेरी मां ने हमे फोटो खींचवाने के लिए बाध्य किया था।'
प्रत्यूषा बनर्जी थीं काम्या और करण के ब्रेकअप की वजह
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' की शूटिंग खत्म ही की है। इस फिल्म से उन्होंने हॉलीवुड में डेब्यू किया है। इसके अलावा वो मशहूर रियलिटी शो 'क्वांटिको' का भी हिस्सा हैं। प्रियंका को लंबे समय के बाद फुर्सत मिली हैं और अब वो अपनी फैमिली के साथ समय गुजार रही हैं।