मीरा राजपूत को अस्पताल से मिली छुट्टी, शाहिद कपूर परिवार की तस्वीर आई
यह फोटो अस्पताल के बाहर की है जहां पर डिलीवरी के लिए मीरा राजपूत कपूर भर्ती हुई थी।
रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्होंने बुधवार को बेटे को जन्म दिया था। शाहिद, मीरा और उनकी बेटी मीशा कपूर के साथ नन्हें ज़ैन कपूर घर के लिए रवाना हुए। उनकी एक तस्वीर आई है।
वो पहली बार कैमरे में कैद हुए हैं । गौरतलब है कि मीरा कपूर दोबारा मां बनी है और उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। जिसका नाम जैन कपूर अभी रखा गया है। ताजा मिली फोटो के अनुसार पहली बार चारों एक साथ नजर आए। जहां पिता शाहिद कपूर ने बेटी मीशा कपूर को गोद में ले रखा है। वही मां बनी मीरा कपूर नवजात जैन कपूर को कंधे से लगाए नजर आ रही है।
यह फोटो अस्पताल के बाहर की है जहां पर डिलीवरी के लिए मीरा राजपूत कपूर भर्ती हुई थी। मीशा कपूर उनकी बेटी हैं और अब जैन की मीशा बड़ी दीदी बन चुकी हैं। बता दें कि मीरा राजपूत को हिंदुजा अस्पताल में बुधवार की शाम को भर्ती कराया गया था। पूरा परिवार उनके साथ था। शाहिद कपूर ने कुछ दिनों पहले ही पिता बनने के बारे में कहा था कि वह इस बात से बेहद खुश हैं। चूंकि मीशा के आने के बाद उनकी जिंदगी में कई बदलाव आए थे। इसलिए वह इसे लेकर काफी खुश हैं।
साथ ही उन्होंने कहा कि वह मीशा के वक़्त अधिक नर्वस थे, क्योंकि वह पहली बार पिता बने थे। लेकिन इस बार उन्हें ऐसा लग रहा है कि वह काफी कुछ अनुभव कर चुके हैं। शाहिद कपूर की फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू जल्द ही प्रदर्शित होने वाली है।
यह भी पढ़ें: शाहिद कपूर ने रखा अपने बेटे का नाम, ट्वीट पर की घोषणा