Move to Jagran APP

आया अर्जुन कपूर का पुलिसिया लुक, पिंकी के साथ फ़रार होने को तैयार

अर्जुन और परिणीति सिर्फ इसी फिल्म में नहीं बल्कि विपुल शाह की नमस्ते कनाडा में भी नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Tue, 31 Oct 2017 12:40 PM (IST)Updated: Sat, 04 Nov 2017 10:47 AM (IST)
आया अर्जुन कपूर का पुलिसिया लुक, पिंकी के साथ फ़रार होने को तैयार
आया अर्जुन कपूर का पुलिसिया लुक, पिंकी के साथ फ़रार होने को तैयार

मुंबई। फिल्म इश्क़जादे की जोड़ी यानि अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा एक बार फिर बड़े परदे पर जोड़ी बनाने जा रहे हैं। उनकी जल्द ही शुरू होने वाली फिल्म संदीप और पिंकी फ़रार बड़ी ही विचित्र कहानी होगी। शूट से पहले अर्जुन कपूर का पहला लुक जारी कर दिया गया है। 

loksabha election banner

ये अर्जुन कपूर का पुलिसिया लुक है। उनका नाम सतिंदर दहिया है। फिल्म में वो दिल्ली पुलिस की स्पेशल यूनिट के ऑफिसर बने हैं। दिबाकर बनर्जी निर्देशित इस फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा भी हैं। अर्जुन के इस पहले लुक में वो ख़ाकी वर्दी में ज़रूर हैं लेकिन उनके कंधे पर स्टार नहीं है। अर्जुन ने एक ट्विट कर बताया है कि दसवीं फिल्म में एक सच...बदलाव ही स्थायी है।

अभी हाल ही में मुंबई में एक कार्यक्रम में आये अर्जुन कपूर ने बताया था कि अगले 10 दिनों में वो इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं । फिल्म की शूटिंग उत्तर भारत में होगी और 2 महीने चलेगी। इसके लिए उन्होंने तीन महीने की तैयारी की है। यह बहुत ही अद्भुत और विचित्र कहानी है। अर्जुन ने ये भी बताया था कि इस समय भारत और इंडिया की बात की जाती है। यह फिल्म भी उसी के बारे में है कि कैसे भारत और इंडिया के बीच में विरोधाभास है। पहले के भारत ने आज के इंडिया और उसके समाज पर क्या असर डाला है ये उसी से जुड़ी कहानी है।

यह भी पढ़ें:बाहुबली माह में रिलीज़ होगी रजनीकांत-अक्षय कुमार की 2. 0, पैडमैन 26 जनवरी को

अर्जुन और परिणीति सिर्फ इसी फिल्म में नहीं बल्कि विपुल शाह की नमस्ते कनाडा में भी नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।अर्जुन कपूर की हाल में दो फिल्में आई हैं, जिनमें श्रद्धा कपूर के साथ आई उनकी फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड की ख़ूब तारीफ़ हुई। वो अपने असल चाचा अनिल कपूर के साथ डबल रोल में फिल्म मुबारकां में भी नज़र आये थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.