Move to Jagran APP

असम के गायक जुबीन गर्ग पर भारत रत्न का अपमान करने के आरोप में एफआईआर दर्ज

असम के गायक जुबीन गर्ग पर एफआईआर दर्ज कर दी गई है। जुबीन पर आरोप है कि उन्होंने भारत रत्न का अपमान किया है।

By Rahul soniEdited By: Published: Mon, 28 Jan 2019 06:06 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jan 2019 06:06 PM (IST)
असम के गायक जुबीन गर्ग पर भारत रत्न का अपमान करने के आरोप में एफआईआर दर्ज
असम के गायक जुबीन गर्ग पर भारत रत्न का अपमान करने के आरोप में एफआईआर दर्ज

मुंबई। असम के गायक जुबीन गर्ग पर भारत रत्न का अपमान करने का आरोप लगा है। इसके बाद पुलिस ने उन पर एफ आई आर दर्ज की है। गौरतलब है कि अभी हाल ही में भारत रत्न की घोषणा हुई है, जिनमें एक भारत रत्न भूपेन हजारिका को दिया गया है, जो कि उत्तर पूर्वी क्षेत्र से आते हैं और उत्तर पूर्व के लोग उन्हें भारत रत्न की घोषणा होने पर उत्सव मना रहे हैं।

loksabha election banner

असम के गायक जुबीन गर्ग पर एफआईआर दर्ज कर दी गई है। जुबीन पर आरोप है कि उन्होंने भारत रत्न का अपमान किया है। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि जुबीन गर्ग ने भारत रत्न को लेकर कोई आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिसके बाद लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और पुलिस ने इस पर एक्शन लेते हुए उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। 

गौरतलब है कि जुबीन गर्ग ने 2006 में आई अभिनेता इमरान हाशमी की फिल्म गैंगस्टर में 'या अली' नामक गाना गाया था, जिससे वह लोकप्रिय हुए थे। जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें जुबीन गर्ग को भारत रत्न का अपमान करते हुए सुना जा सकता है। इसकी पुलिस छानबीन कर रही है। 

भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता सत्य रंजन बोरा ने पुलिस में जुबीन गर्ग के खिलाफ शिकायत दर्ज की। जिसके बाद पुलिस ने उनकी शिकायत पर एक्शन लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। सत्य रंजन बोरा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर यह भी लिखवाया है कि जुबीन गर्ग ने भूपेन हजारिका का अपमान किया है। पुलिस अभी छानबीन कर रही है और उस ऑडियो क्लिप की जांच करने वाली है। आपको बता दें कि भूपेन हजारिका को मरणोपरांत भारत रत्न देने की घोषणा की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.