Move to Jagran APP

द्रौपदी के चीरहरण में शामिल थे विधु विनोद चोपड़ा!

पांडवों ने जब द्रौपदी को कौरवों के हाथों शतरंज में हारा, तो वहां विधु बड़े आराम से बैठकर इस पूर नजारे का आनंद उठा रहे थे।

By Tilak RajEdited By: Published: Wed, 13 Jul 2016 03:25 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jul 2016 03:32 PM (IST)
द्रौपदी के चीरहरण में शामिल थे विधु विनोद चोपड़ा!

नई दिल्ली। महाभारत के समय जब द्रौपदी का चीरहरण हो रहा था, तो विधु विनोद चोपड़ा भी वहीं थे। विधु वहां पर शतरंज खेल रहे थे। इतना ही नहीं वो द्रौपदी के चीरहरण में शामिल भी हुए थे। आपको शायद इस बात पर यकीन ना आए, लेकिन यह सच है। महाभारत देखते समय शायद आपने गौर ही नहीं किया कि वहां विधु विनोद चोपड़ा भी मौजूद हैं।

loksabha election banner

पांडवों ने जब द्रौपदी को कौरवों के हाथों शतरंज में हारा, तो वहां विधु बड़े आराम से बैठकर इस पूर नजारे का आनंद उठा रहे थे। चलिए इस सस्पेंस से पर्दा हटा ही देते हैं। दरअसल, विधु ने फिल्म 'जाने भी दो यारों' में एक्टिंग की है। इस फिल्म में वह दुर्योधन के छोटे भाई दुष्शासन के किरदार में थे।

जब सलामन खान के सामने करण जौहर को पड़ा था गिड़गिड़ाना...

इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, ओमपुरी, पंकज कपूर और सतीश शाह जैसे दिग्गज कलाकार थे। इसलिए विधु विनोद चोपड़ा पर किसी की नजर ही नहीं गई। फिर इस सीन के दौरान वह लंबे बाल और बड़ी-बड़ी मूंछें लगाए हुए थे, इसलिए भी उन्हें कोई पहचान नहीं पाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.