विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्म मेकर संतोष गुप्ता की पत्नी और बेटी ने की आत्महत्या, घर में बंद होकर ख़ुद को लगाई आग

By Nazneen AhmedEdited By:
Published: Thu, 08 Apr 2021 01:46 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 08 Apr 2021 03:07 PM (GMT+05:30)

फिल्म मेकर संतोष गुप्ता की पत्नी अस्मिता और बेटी श्रृष्ठी गुप्ता ने आत्महत्या कर ली है। दोनों ने अपने घर ...और पढ़ें

फिल्म मेकर संतोष गुप्ता की पत्नी और बेटी ने की आत्महत्या- Fire Demo Image
फिल्म मेकर संतोष गुप्ता की पत्नी और बेटी ने की आत्महत्या- Fire Demo Image

नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म मेकर संतोष गुप्ता की पत्नी अस्मिता और बेटी श्रृष्ठी गुप्ता ने आत्महत्या कर ली है। दोनों ने अपने घर में ख़ुद को आग लगाकर अपनी जान दी है। पीटीआई की खबर के मुताबिक पुलिस ने बताया कि मुंबई के अंधेरी में 55 साल की एक महिला ने अपने घर पर बेटी के साथ आग लगाकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली। पहचान करने पर मालूम पड़ा की महिला और लड़की फिल्म मेकर संतोष गुप्ता की पत्नी और बेटी हैं।

न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक अस्मिता और सृष्टि ने सोमवार दोपहर को अपने डी.एन नगर अंधेरी वाले घर में ही ख़ुद को आग लगा ली थी। मामला तब सामने आया जब पड़ोसियों को इस बात का पता चला और उन्होंने फायरब्रिगेड बुलवाई। जिसके बाद जल्दी से दोनों कूपर हॉस्पिटल पहुंचाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी है। अस्पताल पहुंचने पर अस्मिता को पहले ही मृत घोषित कर दिया गया, जब्कि बेटी को जो की 70 प्रतिशत तक जल चुकी थी उसे ऐरोली नेशन बर्न्स सेंटर में रेफर किया गया जहां मंगलवार को बेटी ने भी दम तोड़ दिया।

खबर की मानें अस्मिता एक गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं जिस वजह से वो बहुत परेशान हो चुकी थीं और परेशान होकर उन्होंने अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया। वहीं बेटी अपनी मां की परेशानी को नहीं देख पाई और उसने भी मां के साथ अपनी जिंदगी खत्म कर ली। रिपोर्ट के मुताबिक अस्मिता लंबे समय से किडनी की किसी बीमरी से जूझ रही थीं जो उनके लिए एक ट्रॉमा बन चुकी थी जिससे परेशान होकर अस्मिता ने ख़ुद को आग लगा ली। वहीं सृष्टि मां का ये ट्रॉमा बर्दाश्त नहीं कर पाईं और उन्होंने भी मां के साथ अपनी जान दे दी। डी एन नगर थाने के सीनियर इंस्पेक्टर भरत गायकवाड़ का कहना है कि ‘इस मामले में दो अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज की गई हैं बाकी मामले की जांच की जा रही है’।