'बाजीराव मस्तानी' के लिए भंसाली ने खड़ा किया 'शीश महल'
फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के सेट अपनी भव्यता के लिए जाने जाते हैं। भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में भी आपको कुछ ऐसे ही भव्य सेट दिखाई देंगे। सुनने में आ रहा है कि इस फिल्म के सेट आपको 'मुगल-ए-आजम' के शीशमहल की याद दिला देंगे।
मुंबई। फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के सेट अपनी भव्यता के लिए जाने जाते हैं। भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में भी आपको कुछ ऐसे ही भव्य सेट दिखाई देंगे। सुनने में आ रहा है कि इस फिल्म के सेट आपको 'मुगल-ए-आजम' के शीशमहल की याद दिला देंगे।
राधे मां ने सलमान खान के विवादित शो को भेजा कानूनी नोटिस!
बता दें कि 'मुगल-ए-आजम' का शीशमहल अपने जमाने में सबसे महंगा सेट था। 'बाजीराव मस्तानी' का सेट भी 'शीश महल' से किसी मायने में कम नजर नहीं आ रहा है। इस सेट को बनाने में लगभग 36 दिन लगे। सेट को सुजीत श्रीराम और सलोनी ने डिजाइन किया है। इस 'शीश महल' में इस्तेमाल किए गए आइने जयपुर से मंगाए गए हैं। इसे रचनात्मक पर्यटकों ने खुद चुना हैं।
मॉडल अर्शी ने शाहिद अफरीदी के बारे में किया ये सनसनीखेज खुलासा
इस सेल की भव्यता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसमें लगभग 20,000 आइनों का इस्तेमाल किया गया है। सेट को बनाने के लिए खासतौर पर जयपुर से कारीगरों को बुलाया गया था। इतना ही नहीं इस विशाल सेट को बनाने के लिए लगभग 12,500 स्क्वेर फीट जगह का उपयोग किया गया है। सबसे खास बात तो यह है की फ्रेम के एक एंगल 20,000 दर्पण में प्रतिबिंबित करता है।
सोनम, सोनाक्षी ने ट्विटर पर बोला कुछ ऐसा कि मच गया बवाल
गौरतलब है कि फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' एक पीरियड फिल्म हैं। रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा फिल्म में लीड रोल निभाते नजर आएंगे। 'बाजीराव मस्तानी' 18वीं सदी के मराठा योद्धा बाजीराव और उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी की प्रेम कहानी है। रणवीर सिंह इसमें पेशवा बाजीराव के किरदार में हैं। वहीं मस्तानी का किरदार दीपिका पादुकोण ने निभाया है। प्रियंका बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई का किरदार निभा रही हैं।