विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Filmfare Awards 2022: अवॉर्ड नाइट में कटरीना कैफ से रणवीर सिंह तक, इन सेलेब्स ने अपने पार्टनर को सरेआम किया किस

By Aditi YadavEdited By:
Published: Wed, 31 Aug 2022 12:49 PM (IST)

बॉलीवुड में बीती शाम फिल्मी सितारों के नाम रही। हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड का फेमस और ...और पढ़ें

Filmfare Awards 2022, katrina, photo credit instagram
Filmfare Awards 2022, katrina, photo credit instagram

नई दिल्ली जेएनएन। Filmfare Awards 2022: बॉलीवुड में बीती शाम फिल्मी सितारों के नाम रही। हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड का फेमस और सबसे खास अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन हुआ जो था फिल्मफेयर अवॉर्ड (Filmfare Awards 2022)। इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री की कई सितारें शामिल हुए। कटरीना कैफ , विक्की कौशल, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, वरुण धवन, कियारा आडवाणी, मौनी रॉय, दिव्या खोसला, कृति सेनन समेत कई सितारें शामिल हुए। ऐसे में इस अवॉर्ड नाइट को फिल्म इंडस्ट्री के कई कपल्स बेहद खास बनाया। हर कोई इस मौके पर अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक होता नजर आया। फिर चाहे वो स्टेज पर हो या स्टेज के नीचे।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

इन्हीं में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी शामिल थे। इस दौरान दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला। रणवीर सिंह पत्नी दीपिका का हाथ पकड़कर स्टेज तक आए और फिर उन्होंने दीपिका को करण जौहर के पास छोड़ दिया। इसके बाद दीपिका और करण जौहर ने एक दूसरे को हग किया। दोनों जब अलग हुए तो रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका से गले मिले और उन्हें किस किया।

कटरीना कैफ और विक्की कौशल

शादी के बाद कटरीना कैफ और विक्की कौशल पहली बार एक साथ किसी अवॉर्ड नाइट का हिस्सा बने। इस दौरान कैट बेहद खूबसूरत साड़ी में नजर आई तो वहीं विक्की ब्लैक आउटफिट में हैंडसम नजर आए। ये कपल सोशल मीडिया पर एक दूसरे संग अपने तस्वीरें शेयर कर प्यार का इजहार करता रहता है। मौका कोई भी हो विक्की कौशल और कटरीना कैफ एक-दूसरे पर प्यार लुटाना नहीं भूलते। देर रात भी कुछ ऐसा ही हुआ। 'सरदार उधम सिंह' को बेस्ट फिल्म क्रिटिक का अवॉर्ड मिला।। स्पेशल मौके पर कपल को एक-दूसरे को Kiss करते देखा गया। इतना ही नहीं विक्की ने स्टेज पर सबके सामने कैट को आई लव यूं भी कहा।

वरुण धवन और नताशा दलाल

बॉलीवुड का क्यूट और रोमांटिक कपल वरुण धवन और नताशा दलाल इस एक साथ इस शो में शामिल हुए। ये लव बर्ड्स अपने प्यार से सभी को कपल गोल्स दे रहे हैं। फिल्मफेयर अवॉर्ड में भी कुछ ऐसा ही हुआ। इस शो में वरुण धवन ने डांस परफॉर्मेंस की थी। एक्टर ने अपने की फिल्म के कई गाने पर जमकर डांस किया। इसी बीच स्टेज से नीचे उतकर उन्होंने अपनी पत्नी नताशा को गले लगाया और किस भी किया।