Filmfare Awards 2020 Winner List: गली ब्वॉय ने बेस्ट फिल्म समेत जीते कई अवॉर्ड, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट
Filmfare Awards 2020 Winner List 65वें फिल्म फेयर अवॉर्ड्स का आयोजन हो गया है और इस बार फिल्म गली ब्वॉय ने अपने नाम कई अवॉर्ड्स किए हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। 65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन हो चुका है और 2020 के अवॉर्ड्स में फिल्म गली ब्वॉय का बोलबाला रहा है। फिल्म ने बेस्ट फिल्म के साथ ही बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस समेत कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं।
शनिवार को गुवाहाटी में आयोजित हुए कार्यक्रम में बॉलीवुड की कई महान हस्तियां शामिल हुईं, जहां कई सेलेब्स को बॉलीवुड के प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक से सम्मानित किया गया। इस दारौन रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, आयुष्मान खुराना, कार्तिक आर्यन जैसे स्टार्स ने अपनी परफॉर्मेंस से इस शाम को और भी रंगीन बना दिया।
गली ब्वॉय की झोली में कई अवॉर्ड
इस साल गलीब्वॉय को बेस्ट फिल्म, रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर, आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस, जोया अख्तर को बेस्ट एक्ट्रेस, अमृता सुभाष को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस, सिद्धांत चतुर्वेदी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला। इसके अलावा बेस्ट म्यूजिक एलबम, बेस्ट स्क्रीन प्ले जैसे अवॉर्ड भी गली ब्वॉय के नाम ही रहे।
65th Amazon Filmfare Awards 2020 Winner List:
बेस्ट फिल्म- 'गली ब्वॉय'
बेस्ट डायरेक्टर- जोया अख़्तर (गली ब्वॉय)
बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स)- 'आर्टिकल 15' (अनुभव सिन्हा) और 'सोनचिरैया' (अभिषेक चौबे)
बेस्ट एक्टर- रणवीर सिंह (गली ब्वॉय)
बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स)- आयुष्मान खुराना (आर्टिकल 15)
बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट (गली ब्वॉय)
बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स)- भूमि पेडनेकर (सांड की आंख) और तापसी पन्नू ('सांड की आंख')
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- अमृता सुभाष (गली ब्वॉय)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- सिद्धांत चतुर्वेदी (गली ब्वॉय)
बेस्ट म्यूजिक एलबम- जोया अख्तर-अंकुर तिवारी (गली ब्वॉय) और मिथून, अमाल मल्लिक, विशाल मिश्रा, आकाश सचदेव (कबीर सिंह)
बेस्ट लिरिक्स- अंकुर तिवारी (अपना समय आएगा)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)- अरिजीत सिंह (कलंक नहीं, 'कलंक')
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)- शिल्पा राव (घुंघरू,'वार')
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- आदित्य धर (उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक)
बेस्ट डेब्यू एक्टर- अभिमन्यु दासानी (मर्द को दर्द नहीं होता)
बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस- अनन्या पांडे (स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2, पति पत्नी और वो)