Move to Jagran APP

जानें- जब फिल्मफेयर की ट्रॉफी लेकर रणवीर सिंह घर पहुंचे तब दीपिका पादुकोण ने क्या किया?

Filmfare Awards 2020 रणवीर सिंह ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दीपिका पादुकोण अवॉर्ड ट्रॉफी के साथ नजर आ रही हैं।

By Mohit PareekEdited By: Published: Tue, 18 Feb 2020 01:12 PM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2020 01:13 PM (IST)
जानें- जब फिल्मफेयर की ट्रॉफी लेकर रणवीर सिंह घर पहुंचे तब दीपिका पादुकोण ने क्या किया?
जानें- जब फिल्मफेयर की ट्रॉफी लेकर रणवीर सिंह घर पहुंचे तब दीपिका पादुकोण ने क्या किया?

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म गली ब्वॉय का फिल्मफेयर 2020 में काफी बोलबाला रहा। फिल्म को कई अवॉर्ड मिले, जिसमें एक अवॉर्ड बेस्ट एक्टर का भी है, जो रणवीर सिंह को दिया गया। रणवीर सिंह ने अवॉर्ड से सम्मानित होकर सोशल मीडिया पर भी अपनी खुशी जाहिर की और जब वो घर पहुंचे तो उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी खुश नजर आई।

loksabha election banner

दरअसल, रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें दीपिका पादुकोण सो रही हैं और उनके हाथ में फिल्मफेयर अवॉर्ड की ट्रॉफी है। फोटो में दीपिका काफी खुश नजर आ रही हैं, जिससे पता चलता है कि रणवीर सिंह को अवॉर्ड मिलने पर दीपिका भी बहुत खुश हैं। दीपिका पादुकोण का ये क्यूट रिएक्शन लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

 

View this post on Instagram

When my Little lady met my Black lady 💕 🧿

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

दीपिका पादुकोण इस ट्रॉफी के साथ सोते हुए नजर आ रही हैं, जिसे लोग पसंद कर रहे हैं। अभी तक 22 लाख से ज्यादा यूजर इस पोस्ट को पसंद कर चुके हैं। रणवीर सिंह ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है- 'जब मेरी लिटिल लेडी मेरी ब्लैक लेडी से मिली'। बता दें कि फिल्मफेयर की ट्रॉफी को ब्लैक लेडी के नाम से जाना जाता है।

बता दें कि रणवीर सिंह फिल्मफेयर अवॉर्ड सेरेमनी में गए थे, जहां उन्हें सम्मानित किया गया। हालांकि, इस बार रणवीर काफी शांत दिखाई दिए और लोगों ने उनकी एनर्जी को अवॉर्ड शो में मिस किया। रणवीर सिंह के साथ उनकी साथी एक्ट्रेस आलिया भट्ट को फिल्म गली ब्वॉय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी दिया गया। सा ही गली ब्वॉय के नाम ही बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट म्यूजिक एलबम, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.