Move to Jagran APP

सुई धागा जैसी है वरुण अनुष्का की केमेस्ट्री, देखिए फिल्म का ट्रेलर

फिल्म सुई धागा गांधी जयंती के मौके पर 28 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

By Rahul soniEdited By: Published: Mon, 13 Aug 2018 01:20 PM (IST)Updated: Mon, 13 Aug 2018 09:46 PM (IST)
सुई धागा जैसी है वरुण अनुष्का की केमेस्ट्री, देखिए फिल्म का ट्रेलर
सुई धागा जैसी है वरुण अनुष्का की केमेस्ट्री, देखिए फिल्म का ट्रेलर

मुंबई। वरुण धवन और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म सुई धागा का ट्रेलर दर्शकों के सामने है। इस फिल्म के लिए वरुण और अनुष्का कम्फर्ट जोन से बाहर आए हैं और यह साफ ट्रेलर में देखा जा सकता है। 

loksabha election banner

मेक इन इंडिया वाली थीम पर बनी शरत कटारिया के निर्देशन में बनी फिल्म सुई घागा का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। इसमें वरुण धवन और अनुष्का शर्मा का देसी अवतार दिखाई दे रहा है। यह फिल्म गांधी जयंती (2 अक्टूबर) के मौके पर 28 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म एक पति-पत्नी की कहानी है जो खुदके बिजनेस की शुरुआत करते हैं। सुई-धागा में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा पति-पत्नी के किरदार में हैं। फिल्म की कहानी ममता (अनुष्का शर्मा) और मौजी (वरुण धवन) की है। मौजी छोटी नौकरी करता है और कई बार अपने मालिक से अपमानित होता है। वहीं, ममता हाउसवाइफ है। ममता पति के अपमान से काफी परेशान हो जाती है और उसे नौकरी छोड़कर खुद का काम करने की राय देती है। मौजी नौकरी छोड़ देता है और सिलाई का बिजनेस शुरू करता है जिसमें ममता भी उसकी मदद करती है। धीरे-धीरे यह बिजनेस बढ़ता है और सफल होने लगता है। कहानी एक एेसे व्यक्ति की है जो बेरोजगार होने के बाद खुदका व्यापार शुरू करता है। मतलब बेरोजगार से खुदके रोजगार की कहानी को इस फिल्म के माध्यम से दर्शाया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: पटाखा वाले सुनील ग्रोवर, अब करने जा रहे हैं ये अनोखा काम

आपको बता दें कि, हाल ही में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म सुई धागा का एक लोगो जारी किया गया था। बॉलीवुड में पहली बार ऐसा लोगो रिलीज किया गया था। फिल्म आने से पहले रिलीज होने वाला यह लोगो पोस्टर, टीजर या ट्रेलर से यह बिल्कुल अलग था। फिल्म का लोगो कंप्यूटर के जरिए नहीं बल्कि इम्ब्रॉयडरी के जरिए देश के कई हिस्सों में भेजा गया। दरअसल यह लोगो अलग-अलग राज्य में कश्मीर, उड़ीसा, गुजरात, उत्तर प्रदेश और असम के परंपरागत और विशेषज्ञ एम्ब्रॉयडरी हस्त कलाकारों के जरिए बनवाया गया था। इस लोगो को 7 अगस्त राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस के मौके पर सबके सामने प्रस्तुत किया गया था। 

यह भी पढ़ें: जॉन अब्राहम की 'साढ़े साती', जानिये क्या है ये चक्कर

खास बात यह है कि, इस फिल्म के वरुण और अनुष्का दोनों कम्फर्ट जोन से बाहर आए हैं। फिल्म के ट्रेलर में देखा जा सकता है कि दोनों का लुक बिल्कुल देसी है। इस फिल्म के लिए वरूण धवन ने सिलाई का काम भी सीखा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.