Move to Jagran APP

Fukrey एक्टर ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस का निधन, फिल्म में निभाया था ऋचा चड्ढा के बॉडीगार्ड का किरदार

नई दिल्ली जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस का निधन हो गया है। उन्होंने फिल्म फुकरे और फुकरे रिटर्न्स में अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के बॉडीगार्ड का किरदार निभनाया था। फिल्म में ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस के किरदार का नाम बॉबी था।

By Anand KashyapEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 09:44 AM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 09:44 AM (IST)
Fukrey एक्टर ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस का निधन, फिल्म में निभाया था ऋचा चड्ढा के बॉडीगार्ड का किरदार
फुकरे एक्टर ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस, तस्वीर: फरहान अख्तर के ट्विटर अकाउंट से

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस का निधन हो गया है। उन्होंने फिल्म फुकरे और फुकरे रिटर्न्स में अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के बॉडीगार्ड का किरदार निभनाया था। फिल्म में ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस के किरदार का नाम बॉबी था। उनके निधन की जानकारी फुकरे फिल्म के निर्माता और बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने दी है।

loksabha election banner

फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया के जरिए ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस के निधन की जानकारी दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने भावुक ट्वीट भी लिखा है। फरहान अख्तर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरे प्रिय कास्ट मेंबर ओलानोकियोटन गॉलाबो लुकास का निधन हो गया है, जिन्होंने फुकरे फिल्म में बॉबी का किरदार किया था। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। आपको हमेशा याद किया जाएगा।'

फरहान अख्तर के अलावा फुकरे फिल्म में दिलीप उर्फ चूचा का किरदार निभाने वाले अभिनेता वरुण शर्मा ने भी ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस के निधन पर सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने भावुक पोस्ट लिखा है। वरुण शर्मा ने अपने पोस्ट में लिखा, 'भारी मन से, हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि हमने एक महत्वपूर्ण कलाकार को खो दिया है। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उनकी आत्मा को शांति मिले'।

सोशल मीडिया पर फरहान अख्तर का ट्वीट और वरुण शर्मा का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इन दोनों कलाकार के फैंस के अलावा ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस के फैंस भी अचानक हुए उनके निधन से शोक हैं। फैंस ने कमेंट करके उनके निधन में दुख जताया है। आपको बता दें कि ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस ने फुकरे के अलावा बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में अभिनय किया था।

बता करें फिल्म फुकरे की तो यह फिल्म साल 2013 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ओलानोकियोटन गॉलाबो ल्यूकस के अलावा पुलकित सम्राठ, वरुण शर्मा, अली फजल, मनजोत सिंह, पकंज त्रिपाठी और ऋचा चड्ढा मुख्य भूमिका में थे। फिल्म फुकरे को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का काफी प्यार मिला था। फिल्म के हर किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वहीं इस फिल्म का रीमेक फुकरे रिटर्न्स साल 2017 में रिलीज हुआ था। रीमेक में भी यह सभी सितारे मुख्य भूमिका में थे। फुकरे रिटर्न्स को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.