थाईलैंड में 'भाग जॉनी भाग' की टीम के सामने हुआ ये एक्सीडेंट
डायरेक्टर शिवम नायर और उनकी क्रू के साथ एक अजीब स्थिति पैदा हुई। थाईलैंड में एक्सीडेंट में घायल कुछ लोगों की मदद करने के चक्कर में उनकी भी जान पर बन आई।
मुंबई। डायरेक्टर शिवम नायर और उनकी क्रू के साथ एक अजीब स्थिति पैदा हुई। थाईलैंड में एक्सीडेंट में घायल कुछ लोगों की मदद करने के चक्कर में उनकी भी जान पर बन आई।
शिवम अपनी फिल्म 'भाग जॉनी भाग' का एक्शन सीक्वेंस शूट करने के सिलसिले में थाईलैंड गए हुए थे। शूट अच्छे से हो गया था। टीम वापस भारत लौट रही थी। तभी उनकी यादों में एक दुखी करने वाली घटना भी जुड़ गई। सभी लोगों को एक भयानक एक्सीडेंट का प्रत्यक्षदर्शी बनना पड़ा। लाख कोशिश के बाद भी पीड़ितों को नहीं बचाया जा सका।
मिलिए बॉलीवुड की इस नई हॉट 'जूली' से, जो आ रही है जल्द
सूत्र ने बताया] 'डायरेक्टर फिल्म के एक्शन मास्टर के साथ लोकेशन पर घूम रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि एक वेन ऊपर-नीचे हो रही है। सभी लोग पीड़ितों की मदद के लिए भागे। वेन ड्रायवर, तीन महिलाएं और दो बच्चे एक कार से घायल हो गए थे। मगर किसी को भी बचाया नहीं जा सका।'
प्रियंका ने अपने अमेरिकन शो को लेकर शेयर की ये दिलचस्प जानकारी
नायर ने एक्शन मास्टर की मदद से वेन का दरवाजा खोला। मगर कुछ ही मिनट में कार जलकर खाक हो गई।
सूत्र ने बताया, 'हमने पत्थर से कांच तोड़ा। ड्राइवर और महिलाओं को बाहर निकाला। हम बच्चों और एक महिला को बचा सकते थे, मगर जब तक वेन में आग लग चुकी थी। यह बहुत ही दुखदायक था।
एलवी अवराम शेयर नहीं करना चाहतीं सलमान से जुड़ीं निजी बातें
यह तो और भी पीड़ादायक था जब बहुत से लोग वहां थे, लेकिन कोई मदद को आगे नहीं आया। अपनी आंखों के सामने यह देखने के बाद कोई भी उस दिन शूटिंग के लिए तैयार नहीं था।' कुणाल खेमू और जोया मोरानी भी थाईलैंड में ही शूटिंग के लिए मौजूद थे।