विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

FIFA World Cup 2022: रेडऑन के 'फीफा वर्ल्ड कप' सॉन्ग पर परफॉर्म करेंगी नोरा फतेही? पढ़िए पूरी खबर

By Nitin YadavEdited By:
Published: Wed, 05 Oct 2022 02:45 PM (IST)

FIFA World Cup 2022 एक्ट्रेस इन दिनों डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 10 को माधुरी दीक्षित के साथ ...और पढ़ें

FIFA World Cup 2022 will Nora Fatehi to represent India in FIFA World Cup read full news
FIFA World Cup 2022 will Nora Fatehi to represent India in FIFA World Cup read full news

नई दिल्ली, जेएनएन।FIFA World Cup 2022: बॉलीवुड के फेमस एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने डांस मूव्स और अपने बोल्ड अवतार को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। अब जानकारी आ रही है कि ये बॉलीवुड एक्ट्रेस दिसंबर में आयोजित होने वाले फीफा विश्वकप, 2022 में प्रदर्शन करेंगी और वो अपनी परफॉर्म से शकीरा और जेनिफर लोपेज जैसी एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो जाएंगी।

रेड ऑन के गाने पर करेंगी डांस?

समाचार वेबसाइट पिंकविला की खबर के अनुसार, शकीरा और जेनिफर लोपेज जैसे रिकॉर्ड तोड़ने वाली कलाकारों के बाद अब नोरा फतेही फीफा वर्ल्ड कप 2022 के म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं। नोरा इस बार रेड ऑन द्वारा निर्मित गाने पर डांस करती हुई दिखाई देंगी। दिसंबर के महीने में कतर में आयोजित होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए रेड ऑन द्वारा निर्मित सॉन्ग पर नोरा परफॉर्म करती हुई नजर आएंगी। इस बार का फीफा वर्ल्ड कप का समापन समारोह बेहद दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि कलाकार इस बार फीफा गानों को हिंदी में भी तैयार कर रहे हैं।

आपको बता दें, नोरा से पहले रेड ऑन के गाने वाका वाका और ला ला ला पर पॉप स्टार शकीरा परफॉर्म कर चुकी हैं। अगर नोरा इस बार फीफा में अपनी प्रस्तुति देती हैं तो ये उनके करियर में मील का पत्थर साबित होगा, जो उन्हें वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाएगा। जानकारी के मुताबिक, नोरा फतेही फीफा के मंच पर भारत और खासकर दक्षिण पूर्व एशिया का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र अभिनेत्री बन जाएंगी।

साल 2014 में बॉलीवुड में किया डेब्यू

बता दें नोरा फतेही मूल रूप से मोरक्को कनाडा की रहने वाली हैं। उन्होंने साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘रॉर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबंस’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने हिंदी के साथ-साथ साउथ की कई फिल्मों में काम किया, जिसमें बाहुबली जैसी फिल्म भी शामिल है। लेकिन अभिनेत्री को पहचान टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 9’ से मिली, जिसमें वो कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।

इसके बाद उन्होंने 'भारत', 'बाटला हाउस', 'सत्यमेव जयते' और 'स्त्री' जैसी फिल्मों में काम किया है। साथ ही वो कई फिल्मों के स्पेशल सॉन्ग्स में भी अपनी परफॉर्मेंस दी। नोरा फतेही को आखिरी बार अभिषेक दुधैया के निर्देशन में बनी फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा के साथ देखा गया था।

डांस रियलिटी शो को कर रही हैं जज

वहीं, बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो इन दिनों डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 को माधुरी दीक्षित के साथ जज कर रही हैं।