Move to Jagran APP

शादी की ख़बरों के बीच आयी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेहद रोमांटिक फोटो

कुछ महीने तक अमेरिकन सिंगर और एक्टर निक जोनस को डेट करने के बाद प्रियंका ने इसी साल अगस्त में अपने रिश्ते को ऑफ़िशियल कर दिया।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 16 Oct 2018 02:52 PM (IST)Updated: Wed, 24 Oct 2018 11:29 AM (IST)
शादी की ख़बरों के बीच आयी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेहद रोमांटिक फोटो
शादी की ख़बरों के बीच आयी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेहद रोमांटिक फोटो

मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 14 और 15 नवंबर को अपनी शादी का एलान कर दिया है। इस शादी को लेकर बॉलीवुड में खलबली मची हुई है। एक शादी की ख़ुशी जैसे काफ़ी नहीं थी कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के भी दिसम्बर की शुरुआत में शादी करने की ख़बरें ज़ोरों पर हैं। तारीख़ का खुलासा अभी नहीं हुआ है, मगर 2 दिसम्बर बतायी जा रही है। 

loksabha election banner

दीपिका और रणवीर की तरह ही प्रियंका और निक की शादी भी बॉलीवुड के लिए महत्वपूर्ण घटना है। इसीलिए इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। कुछ महीने तक अमेरिकन सिंगर और एक्टर निक जोनस को डेट करने के बाद प्रियंका ने इसी साल अगस्त में अपने रिश्ते को ऑफ़िशियल कर दिया। मुंबई स्थित अपने आवास पर प्रियंका ने निक के साथ भारतीय रीति-रिवाज़ से सगाई और रोका कर लिया। इसके बाद प्रियंका और निक लगातार एक-दूसरे के साथ नज़र आते हैं। कभी किसी वेकेशन पर तो कभी किसी कार्यक्रम में। तस्वीरें बताती हैं कि दोनों एक-दूसरे को कितना चाहते हैं। प्रियंका ने निक के साथ एक नई तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों रोमांटिक पोज़ में नज़र आ रहे हैं। तस्वीर के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा- Bae Nick Jonas।

इससे कुछ दिन पहले निक ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो प्रियंका चोपड़ा के साथ हैं और इसके कैप्शन में निक ने लिखा था- When the future looks oh so bright यानि जब भविष्य उजला नज़र आता है।  

 

View this post on Instagram

When the future looks oh so bright... 😎 @priyankachopra

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

निक के इस कैप्शन से अंदाज़ा लगता है कि प्रियंका के साथ अपने भविष्य को लेकर वो कितने मुतमईन हैं। प्रियंका इन दिनों फ़रहान अख़्तर के साथ अपनी बॉलीवुड फ़िल्म स्काय इज़ पिंक की शूटिंग कर रही हैं। हाल ही में इसका एक शेड्यूल लंदन में हुआ है, जिसकी तस्वीर प्रियंका ने पोस्ट की थी। फ़िल्म में दंगल गर्ल ज़ायरा वसीम भी हैं। बताया जाता है, ज़ायरा प्रियंका की बेटी के किरदार में दिखेंगी। फ़िल्म शोनाली बोस के निर्देशन में बन रही है। 

 

View this post on Instagram

It’s on!! #theskyispink 😋❤️🙌🏽 @faroutakhtar @zairawasim_ @rohitsaraf10 @shonalibose_ @roykapurfilms

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

इधर, प्रियंका की निजी ज़िंदगी की बात करें तो सबसे बड़ा एजेंडा उनकी शादी ही है। ख़बरें आयी हैं कि प्रियंका और निक अब शादी में देर नहीं करना चाहते और जोधपुर में नवंबर में शादी कर सकते हैं। इन ख़बरों की वजह है निक की हाल ही में हुई भारत यात्रा। दोनों जोधपुर भी गये थे। सूत्र तो यहां तक दावा कर रहे हैं कि जोधपुर के मशहूर उमेद भवन पैलेस को फाइनल कर लिया गया है। इस शादी में 200 मेहमान होंगे, जिनमें नज़दीकी दोस्त और परिवार के लोग ही बुलाए जाएंगे। 

 

View this post on Instagram

Happy birthday Maharaja @sudeepdutt 😂 what a wonderful birthday lunch. I’m so glad we got to spend it together! Wish you the best in life always. Keep smiling and dancing the night away! 🙌🏽🎉 @tam2cul @siddharthchopra89 @nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

देसी ही नहीं, विदेशी मीडिया में भी प्रियंका और निक की शादी की चर्चा है। एक पोर्टल का दावा है कि प्रियंका और निक की शादी, निक के भाई जो से पहले हो सकती है। हालांकि जो और सोफिया टर्नर की इंगेजमेंट काफ़ी पहले हो चुकी है। 

 

View this post on Instagram

Ranch life.

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

शादी से पहले कुछ रस्में न्यूयॉर्क में भी सम्पन्न हो सकती हैं, क्योंकि वहां भी दोनों के दोस्तों की फेहरिस्त काफ़ी लम्बी है। निक और प्रियंका की पहली मुलाक़ात 2017 में मेट गाला में न्यूयॉर्क में ही हुई थी। हालांकि कपल के तौर पर दोनों पहली बार इसी मई में बाहर निकले थे।

 

View this post on Instagram

Happy birthday baby. 💋❤️@nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.