Femina Miss India 2017 : आसान हुआ मिस इंडिया बनना, हाइट को लेकर किए गए चेंजेस
एक्ट्रेस एश्वर्या राय, सुष्मिता सेन, लारा दत्ता, प्रियंका चोपड़ा और दिया मिर्जा मिस इंडिया के ब्यूटी पीजेंट को अपने नाम कर चुकी हैं।
मुंबई। हर गर्ल का ड्रीम होता है कि वो मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करे। तो आपका भी यह ड्रीम पूरा हो सकता है क्योंकि इस बार हाइट और राउंड को लेकर यह चेंजेस किए गए हैं।
ग्लेमरस ब्यूटी पेजेंट फेमिना मिस इंडिया का 54वां एडिशन होने वाला है। इसके लिए इस बार दो बड़े चेंजेस किए गए हैं। पहला तो यह कि पार्टिसिपेट करने वाली गर्ल्स के लिए हाइट का क्राइटेरिया 5'5'' किया गया है। मतलब अब 5'5'' हाइट वाली गर्ल्स भी इस ब्यूटी पेजेंट में पार्टिसिपेट कर सकेंगी। दूसरा यह कि अॉडिशन के समय स्विमवियर राउंड नहीं होगा। इसे एलिमिनेट किया गया है। इसका मतलब अब इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा गर्ल्स को इसमें पार्टिसेपट करने और अपने ड्रीम को पूरा करने का मौका दिया जा रहा है। मिस इंडिया 2017 के चार जोन होंगे। हर जोन के लिए जूरी ग्लेमरस और ब्यूटी पेजेंट अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी ब्यूटीज होंगी।
Exclusive : घुड़सवारी करते वक्त इतनी बार गिरे थे जैकी श्रॉफ
इंडिया का मोस्ट अवेटेड ग्लेमरस ब्यूटी पेजेंट 'एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2017' होने वाला है। ग्लेमरस फील्ड में कदम रखने वाली हर गर्ल या फिर मॉडल का यह ड्रीम होता है कि वह इसमें पार्टिसेपट करें और इस खिताब को अपने नाम करे। इस 54वें फेमिना मिस इंडिया के माध्यम से पोटेंशियल टेलेंट को एक्सप्लोर किया जाएगा। टेलेंट एक नहीं बल्कि देश के चारों जोन से लिया जाएगा। खास बात यह है कि, इस ब्यूटी पेजेंट के लिए चार जोन ईस्ट, वेस्ट, साउथ और नॉर्थ बनाए गए हैं। इस ब्यूटी पेजेंट के लिए एप्लाय किया जा सकता है। मिस इंडिया 2017 को जीतने वाली ब्यूटी को मिस वर्ल्ड 2017 में इंडिया को रिप्रेजेंट करने का मौका मिलेगा।
मशीन फिल्म का यह रोमांटिक सॉन्ग देखा क्या आपने
हर जोन के लिए अगर जूरी है। जूरी में खास तौर पर उन मॉडल्स और एक्ट्रेस को रखा गया है जिन्होंने इससे पहले बड़े ब्यूटी पीजेंट्स को अपने नाम किया है। नॉर्थ जोन के लिए फेशनिस्ट, फॉरमर मिस इंडिया और एक्ट्रेस नेहा धूपिया जूरी होंगी। साउथ जोन के लिए 2008 में मिस इंडिया क्राउन अपने नाम करने वाली परवर्थी ओमानाकुट्टन, वेस्ट के लिए फॉरमर मिस इंडिया फाइनलिस्ट और फैन फिल्म में दिखाई दे चुकी वेतुचा डीसूजा और ईस्ट जोन के लिए सुपरमॉडल और एक्ट्रेस दीपानिता शर्मा जूरी होंगी जिन्होंने मिस इंडिया 1998 में मिस फोटोजेनिक का टाइटल जीता था। दीपानिता कई फिल्मों में भी दिखाई दे चुकी हैं। तो इतनी हाईप्रोफाइल और ब्यूटी एक्सपर्ट की जूरी इस बार के फेमिना मिस इंडिया को जज करेगी। आपको बता दें कि, हर स्टेट से सिलेक्ट फाइनल के लिए एक ब्यूटी को सिलेक्ट किया जाएगा जो अपने स्टेट को मुंबई में होने वालेे फाइनल्स में रिप्रेजेंट करेगी।
Exclusive : बैडमैन ने खोली अनिल कपूर की पोल, भाड़े का सूट पहनकर कहां जाते थे लखन
एक्ट्रेस एश्वर्या राय, सुष्मिता सेन, लारा दत्ता, प्रियंका चोपड़ा और दिया मिर्जा मिस इंडिया के ब्यूटी पेजेंट को अपने नाम कर चुकी हैं। आप भी एप्लाय कर सकती हैं और जीत सकती हैं ये खिताब।