Move to Jagran APP

खाना मेरी पसंद का..

अभिनेता रणबीर कपूर को अगर मटन करी पसंद है, तो बिग बी को मूंग की दाल और भिंडी की सब्जी..। इसी तरह दूसरे कई कलाकार हैं, जो सेट पर अपनी पसंद का भोजन लेना चाहते हैं। आइए जानते हैं कि फिल्मी सितारों के लिए सेट पर उनकी पसंद का क्या मेन्यू सर्व किया जाता है। दरअ

By Edited By: Published: Mon, 08 Jul 2013 12:10 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jul 2013 12:26 PM (IST)
खाना मेरी पसंद का..

मुबंई। अभिनेता रणबीर कपूर को अगर मटन करी पसंद है, तो बिग बी को मूंग की दाल और भिंडी की सब्जी..। इसी तरह दूसरे कई कलाकार हैं, जो सेट पर अपनी पसंद का भोजन लेना चाहते हैं। आइए जानते हैं कि फिल्मी सितारों के लिए सेट पर उनकी पसंद का क्या मेन्यू सर्व किया जाता है।

loksabha election banner

दरअसल, सेट पर स्टार्स का खाना-पीना एक बड़ा इशू होता है। कहीं केटरर सेट या वैनिटी वैन में खाना सर्व करते हैं, तो कुछ स्टार्स पर्सनल शेफ से मनपसंद डिशेज तैयार कराते हैं। इंडस्ट्री के कुछ पॉपुलर केटरर्स हैं, जो कलाकारों के लिए खाना बनाते हैं। ऐश्वर्या राय की शादी के दौरान लोगों को कोरी रोट्टी जैसी टिपिकल मैंगलोरियन डिश सर्व की गई, जो खुद ऐश को पसंद है। माधुरी दीक्षित और श्रीदेवंी के लिए मैंगलोरियन फिश करी बनती है। अमिताभ बच्चन के लिए भिंडी, मूंग की दाल, कढ़ी और राजमा बनाए जाते हैं।

सूत्र बताते हैं कि पहले प्रॉडक्शन हाउसेज लोगों के लिए मसालेदार खाने की डिमांड करते थे, लेकिन अब स्टार्स डाइटिंग पर होते हैं, इसलिए खाना कम मसाले वाला होता है। श्याम बेनेगल केटरर्स के साथ खुद मेनू प्लान करते थे और उसका सैंपल भी चेक करते थे। दरअसल, पहले स्टार्स और फिल्ममेकर्स दूसरे क्रू मेंबर्स के साथ बैठकर खाते थे, लेकिन आजकल स्टार्स अपनी वैनिटी वैन में बैठकर ही खाना पसंद करते हैं। इन बातों से अलग अब ज्यादातर केटरर्स इंडस्ट्री की प्रचलित कैटेगरी के मुताबिक ही खाना तैयार करते हैं। इनमें ए ग्रेड यानी प्रोडयूसर-डायरेक्टर और स्टार्स तथा बी यानी बाकी क्रू मेंबर के लिए होता है। आजकल निर्माता यह भी कहने लगे हैं कि बफे में लाइव तंदूर और पास्ता काउंटर भी हों। यशराज फिल्म्स के लोग इस बात का विशेष ख्याल रखते हैं कि सभी अपने क्रू के साथ बैठकर ही खाना खाएं। आमिर खान भी खाने में कोई नखरा नहीं करते। वे भी अपने क्रू मेंबर्स के साथ ही खाते हैं।

खाने की बात की जाए तो हम पहले ही बता चुके हैं कि अमिताभ बच्चन को मूंग की दाल और भिंडी की सब्जी अधिक पसंद है। वे जहां भी होते हैं, उनकी ज्यादातर यही खाने की चाहत होती है। सलमान खान को जहां खाने में चिकन तंदूरी, फिश, राजमा-चावल और बिरयानी बहुत पसंद है वहीं शाहरुख खान की पसंद हैं स्टीम फिश, हल्के तेल-मसाले वाला खाना। आमिर खान की पसंद की बात की जाए, तो उन्हें कुछ खास नहीं चाहिए होती है, लेकिन चिकन तंदूरी फेवरिट डिश है।

अक्षय कुमार हमेशा से वेजिटेरियन हैं। उन्हें कुछ भी दे दिया जाए, खा लेते हैं लेकिन वह पेश किया जाए पूरी साफ-सफाई के साथ। रणबीर कपूर को पसंद है हेवी मटन डिश, वहीं जॉन अब्राहम, माधुरी दीक्षित और दीपिका पादुकोण को हर खाने में फिश जरूर चाहिए। अभिषेक बच्चन को राजमा- चावल खाना पसंद है तो सनी देओल लौकी से बनी चीजें और वेजिटेरियन फूड के दीवाने हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.