ठग्स अॉफ हिंदोस्तान में जाफिरा का एेसा होगा वार, फातिमा की है पूरी तैयारी
फातिमा सना शेख ने 2016 में आई फिल्म दंगल में गीता फोगाट की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में आमिर खान भी थे और फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट रही थी।
मुंबई। फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान की चर्चा करीब डेढ़ साल से हो रही है। बड़े बजट की इस मल्टीस्टारर फिल्म में पहली बार बॉलीवुड के शहंशाह और बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट को एक साथ देखा जा सकेगा। किरदार को लेकर खुलासा पहले हो चुका है और इनकी खूब चर्चा भी है। इस बीच फिल्म में जाफिरा का किरदार निभाने वाली फातिमा सना शेख ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी जबरदस्त तैयारी को देखा जा सकता है।
फिल्म को लेकर लगातार प्रमोशन चल रहा है और कुछ समय पहले फिल्म के किरदारों को मोशन पोस्टर्स के जरिए इंट्रोड्यूस किया गया था। अगर बात करें फातिमा सना शेख के लुक की तो मोशन पोस्टर में फातिमा हाथों में धनुष लिए अपने टार्गेट पर नजर गड़ाए नजर आ रही थी। फातिमा इस फिल्म में जाफिरा का किरदार निभाती नजर आएंगी। अभी-अभी फातिमा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे हाथों में धनुष लिए हुए हैं लेकिन इस धनुष पर आग है और वे निशाना साध रही हैं। नीचे आप वीडियो देख सकते हैं -
यह भी पढ़ें: शाहजहां के ताजमहल की तरह दीपिका रणवीर भी अपनी शादी में करने जा रहे हैं ये काम
फातिमा सना शेख ने 2016 में आई फिल्म दंगल में गीता फोगाट की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में आमिर खान भी थे और फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। आपको बता दें कि, विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले रिलीज़ किया गया था जिससे फिल्म की कहानी का कुछ कुछ हिस्सा लोगों के समझ में आया। ये फिल्म ब्रिटिश काल के उस दौर के है जब अंग्रेजों ने अपनी ईस्ट इंडिया कंपनी का सिक्का जमाने के लिए तरह तरह के खेल खेले लेकिन खुदाबक्श (आज़ाद) नाम के एक ठगों के कबीले के सरदार ने उन्हें चुनौती दी। तब गोरों ने फिरंगी मल्लाह के रूप में ठगों के खेमे में अपनी घुसपैठ बनाने के लिए एक ठग भेजा। ट्रेलर में दिखाया जा चुका है कि दोनों किरदारों यानि आमिर खान और अमिताभ बच्चन के कड़ा मुकाबला होता है।
यह भी पढ़ें: Shahrukh Birthday: किंग खान को लगातार मिल रही बधाइयां, जारी है सिलसिला
फिल्म ठग्स अॉफ हिंदोस्तान 8 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, आमिर खान, फातिमा सना शेख और कटरीना कैफ की अहम भूमिका है। फिल्म को लेकर लगातार प्रमोशन जारी है।