नई दिल्ली, जेएनएनl Fatima Sana Shaikh Bold video: आमिर खान के साथ फिल्म दंगल में नजर आ चुकी फातिमा सना शेख ने इंस्टाग्राम पर अपनी हालिया वीडियो शेयर की हैl इसमें उन्हें 2021 में बिताए गए खूबसूरत लम्हों को दिखाते हुए देखा जा सकता हैl दरअसल इस वीडियो में फातिमा सना शेख जंगल, पहाड़, झरने और नदियों का आनंद लेते नजर आ रही हैl इस वीडियो में उन्होंने अलग-अलग तरह के कपड़े भी पहन रखे हैंl इस वीडियो को काफी पसंद किया गया हैl इसके चलते यह बड़ी तेजी से वायरल हो रहे हैंl वीडियो में वह काफी खुश नजर आ रही हैl
फातिमा सना शेख का बोल्ड वीडियो हो गया है वायरल
फातिमा सना शेख ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'सब लोग कुछ तो डाल रहे थे अपने प्यारे मोमेंट्सl मैंने सोचा मैं भी डाल देती हूंl मेरे प्यारे दोस्त लोग और कुछ चीजें, जिनसे मुझे खुशी मिलती है और बिजलीl ओके बायl नया साल मुबारक दोस्तोंl' इसके साथ उन्होंने किस की 4 इमोजी भी शेयर की हैl फातिमा सना शेख का यह वीडियो वायरल हो गया हैl इसे अब तक 75 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैंl
View this post on Instagram
फातिमा सना शेख की पोस्ट पर कई लोगों ने किए हैं कमेंट
फातिमा सना शेख की इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट भी किए हैंl एक फैन ने लिखा है, 'हाय प्यारी फातिमा सना शेखl' वहीं एक अन्य ने लिखा है, 'अच्छा किया हैप्पी न्यू ईयर दोस्तl' वहीं एक अन्य ने लिखा है, 'आप बहुत खूबसूरत और गॉर्जियस लग रही हैl' वहीं एक अन्य ने लिखा है, 'क्या बात है मेरी पसंदीदा फातिमा सना शेखl'
View this post on Instagram
फातिमा सना शेख की आमिर खान के साथ अफेयर की हैं अफवाहें
फातिमा सना शेख को लेकर खबर आ रही है कि उनका अफेयर आमिर खान के साथ चल रहा हैl हालांकि आमिर खान और फातिमा सना शेख ने इन बातों पर चुप्पी साध रखी हैl इस बीच आमिर खान का किरण राव से तलाक हो गया हैl दोनों ने 15 वर्ष एक-दूसरे के साथ बिताए हैंl हालांकि अब दोनों अलग हो गए हैंl फातिमा सना शेख आमिर खान के साथ फिल्म दंगल और ठग्स आफ हिंदुस्तान में नजर आ चुकी हैl वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं जो कि काफी पसंद की जाती है।
View this post on Instagram
a