फातिमा सना शेख ने अपनी आइब्रो के साथ किया ये एक्सपेरिमेंट, तस्वीरों में देखिए
इससे पहले फिल्म दंगल में फातिमा सना शेख को आमिर खान के साथ देखा गया था।
मुंबई। मल्टीस्टारर फिल्म ठग्स अॉफ हिंदोस्तान को लेकर आमिर खान के लुक की चर्चा शुरूआत से रही है। अब आमिर के नक्शेकदम, इस फिल्म में काम कर रही फातिमा सना शेख ने भी एक अलग एक्सपेरिमेंट किया है। उन्होंने अपनी एक आइब्रो को थोड़ा सा शेव किया है। एेसा हम नहीं कह रहे बल्कि हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी तस्वीर से पता चल रहा है।
फिल्म ठग्स अॉफ हिंदोस्तान इस साल 7 नवंबर को रिलीज़ होगी। इस फिल्म में दिखाई देने वाली एक्टर्स के लुक को लेकर शुरूआत से ही चर्चा रही है। अब इसमें फातिमा सना शेख का भी नाम जुड़ने जा रहा है। हाल ही में फातिमा सना शेख ने अपने इंस्टाग्राम से दो फोटो शेयर की हैं जिसमें वो डांस रिहर्सल के दौरान आमिर खान और कटरीना कैफ के साथ नज़र आ रही हैं। तस्वीर को अगर गौर से देखेंगे तो यह देखा जा सकता है कि, फातिमा सना शेख ने अपनी एक आइब्रो को थोड़ा शेव किया गया है। उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की है और दोनों ही तस्वीरों में एेसा देखा जा सकता है। तस्वीर को शेयर करते हुए फातिमा ने लिखा है डांस रिहर्सल और ठग लाइफ।
यह भी पढ़ें: तो क्या करण जौहर लॉन्च करेंगे एक और Star Son, साथ में सारा अली खान
खैर, जो भी हो पर इस फिल्म के कलाकार अपने लुक्स को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। आपको बता दें कि, 'ठग्स अॉफ हिंदुस्तान' यशराज फिल्म्स का मेगा प्रोजेक्ट है जिसमें मेगा स्टार्स हैं। फिल्म में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर ख़ान, दंगल गर्ल फातिमा सना शेख और कटरीना कैफ हैं।
यह भी पढ़ें: अमिताभ की डायनिंग टेबल पर इस बात को लेकर रवि किशन का होता है जिक्र
इससे पहले फिल्म दंगल में फातिमा सना शेख को आमिर खान के साथ देखा गया था। वहीं, आमिर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ पहली बार बिग स्क्रीन शेयर करेंगे।