विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Father's Day पर एशा देओल को खली पापा Dharmendra की कमी, 'ही-मैन' को याद कर भावुक हुईं बेटी

Published: Sun, 21 Jun 2026 01:43 PM (IST)

फादर्स डे के अवसर पर अभिनेत्री एशा देओल अपने दिवंगत पिता धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुई हैं।

धर्मेंद्र और एशा देओल (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

धर्मेंद्र और एशा देओल (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. बीते साल हुआ था धर्मेंद्र का निधन

  2. बेटी एशा देओल को आई पिता की याद

  3. फादर्स डे पर शेयर किया ये स्पेशल पोस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के ही-मैन और वेटरन एक्टर धर्मेंद्र का बीते साल 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। धर्मेंद्र का परिवार अब भी उनकी मौत के सदमे से नहीं उभर पा रहा है। आज जब पूरी दुनिया फादर्स डे का जश्न मना रही है तो दूसरी तरफ एशा देओल को अपने दिवंगत पिता की कमी खल रही है। 

फादर्स डे के मौके पर एशा ने सोशल मीडिया पर अपने पापा को याद कर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर किया है, जो भावुक करने वाला है। आइए नजर एशा देओल के इस पोस्ट पर डालते हैं-

एशा देओल को आई धर्मेंद्र की याद 

24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र का निधन हुआ था और इस दुखद घड़ी को अब तक करीब 8 महीनों का समय बीत गया है। लेकिन फिर भी अभिनेता की फैमिली को उनकी कमी खलती है। फादर्स डे के अवसर पर धर्मेंद्र की बेटी एशा देओल के लेटेस्ट पोस्ट से इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है, जिसे एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में शेयर किया है। 

यह भी पढ़ें- Batwara 1947 में दिखेगी बाप-बेटे की जोड़ी, Sunny Deol के लिए करण देओल का इमोशनल फादर्स डे पोस्ट वायरल

esha deol dharmendra

इस पोस्ट में एशा के पिता और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रहे धर्मेंद्र की झलक देखने को मिल रही है। साथ ही उनके साथ दो छोटी बच्चियां भी नजर आ रही हैं। इंस्टा स्टोरी के पोस्ट मे एशा देओल ने लव यू पापा लिखा है, जो ये बताने के लिए काफी है कि पिता के निधन के बाद भी एशा उनको खोने के गम से उभर नहीं पा रही हैं। 

imeshadeol_1765157643_3782738943763044605_5667635052

सही मायनों में देखा जाए तो फादर्स डे स्पेशल के तौर पर एशा देओल का ये पोस्ट वाकई दिल को छूने वाला है और हर कोई इसे देखने के बाद इमोशनल होता हुआ दिखाई दे रहा है। 

धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी की बेटी एशा

दरअसल अभिनेता धर्मेंद्र ने दो शादी रचाई थीं, जिनमें पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर और दूसरी पत्नी एक्ट्रेस हेमा मालिनी रहीं। एशा देओल धर्मेंद्र और हेमा की बड़ी बेटी हैं। अपने माता-पिता की तरह एशा ने भी फिल्म जगत में बतौर एक्ट्रेस काम किया और अपने परिवार की लेगेसी को आगे बढ़ाया। हालांकि, अब एशा एक्टिंग की दुनिया से ब्रेक पर मौजूद हैं। 

यह भी पढ़ें- Dharmendra के निधन के समय क्यों पैपराजी  पर गुस्सा हुए थे Sunny Deol? बॉबी देओल ने बयां किया वो दर्द