जारी हुआ फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रैंचाइजी की नई फ़िल्म 'F-9' का पहला लुक, जल्द आएगा ट्रेलर
इस बात की पुष्टि कर दी गई है विन डीज़ल की इस फ़िल्म का नाम एफ-9 होने वाला है। साथ ही साथ इस फ़िल्म डीज़ल ने अपना लुक भी शेयर कर दिया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। फास्ट एंड फ्यूरियस फ़िल्म के फैंस के लिए ख़ुशखबरी है। इस फ्रैंचाइजी की अगली फ़िल्म का पहला पोस्टर और उसके नाम के बारे में बता दिया गया है। इसके अलावा फ़िल्म का पहला ट्रेलर जल्द ही रिलीज़ होने वाला है। इस बात की पुष्टि कर दी गई है विन डीज़ल की इस फ़िल्म का नाम एफ-9 होने वाला है। साथ ही साथ इस फ़िल्म डीज़ल ने अपना लुक भी शेयर कर दिया है।
विन डीजल ने ट्वीट कर ये सारी जानकारियां दीं। उन्होंने एक पोस्टर शेयर किया। इसमें वह कार के बोनट पर बैठे हैं। वहीं, कार के डैशबोर्ड पर उनका पसंदीदा लॉकेट लटकता नजर आ रहा है। पोस्टर पर फ़िल्म का नाम 'एफ-9 द फार्स्ट सागा' लिखा गया है। विन ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'हम काफी करीब हैं।' गौरतलब है कि फास्ट एंज फ्यूरियस दूसरी फ्रैंचाइजी के अपेक्षा छोटी है, लेकिन पिछले कुछ समय में पूरी दुनिया काफी तेजी के साथ नाम कमाया है।
आपको बता दें कि फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रैंचाइजी की पिछली फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर काफी धमाल मचाया था। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, भारत में इस फ़िल्म ने 75.85 करोड़ का बिजनेस किया था। पिछले सीज़न में ड्वेन जॉनसन और पॉल वॉकर थे। हालांकि, इसमें पाल वॉकर नजर नहीं आने वाले हैं। पिछली फ़िल्म की शूटिंग के दौरान पॉल वॉकर की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद तकनीक के सहारे उनके पूरी फ़िल्म में शूट किया गया था।
We're getting closer... @TheFastSaga pic.twitter.com/YB87w96BYz— Vin Diesel (@vindiesel) January 28, 2020
31 जनवरी को रिलीज़ होगा ट्रेलर
फ़िल्म का पहला ट्रेलर आने वाला है। इसे 31 जनवरी को रिलीज़ किया जाएगा। उम्मीद है कि फ़िल्म को गर्मियों में रिलीज़ किया जाएगा। वहीं, हॉलीवुड फ़िल्मों में जेम्स बॉन्ड फ्रैंचाइजी की फ़िल्म भी गर्मियों में रिलीज़ होने वाली है। उसका ट्रेलर भी रिलीज़ किया जा चुका है। डैनियल क्रेग के लिए बतौर बॉन्ड आखिरी फ़िल्म होगी। ऐसे में दोनों की टक्कर देखने को मिल सकती है।
जॉन सीना आएंगे नजर
फास्ट एंज फ्यूरियस की आखिरी फ़िल्म में द रॉक के नाम से फेमस ड्वेन जॉनसन नजर आए थे। इस बार फ़िल्म में डब्लूडब्लूई के एक और खिलाड़ी एंट्री ले रहा है। इस बार जॉन सीना इस फ़िल्म में दर्शकों दिखाए देंगे। इस फ़िल्म को जस्टिन लिन डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं, विन डीज़ल ही प्रोड्यूस कर रहे हैं।