विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mukesh Chhabra की मां के अंतिम संस्कार में पैपराजी की इस हरकत पर भड़कीं फराह खान, कहा- 'ये क्या है'

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Sat, 15 Apr 2023 03:25 PM (IST)

मुकेश छाबड़ा की मां का निधन 13 अप्रैल को हुआ है। वहीं मुकेश ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर जानकारी ...और पढ़ें

Photo Credit : Farah Khan Mukesh Chhabra Instagram Photos Screenshot
Photo Credit : Farah Khan Mukesh Chhabra Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Farah Khan Video: बॉलीवुड के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा पर इन दिनों दुखों का पहाड़ टूटा हुआ है। मकेश की मां का निधन गुरुवार को हो गया है। वहीं, कल यानी शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया गाया। इस मौके पर मुकेश छाबड़ा के परिवार और रिश्तेदारों के अलावा फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े उनके कई स्टार्स उन्हें सांत्वना देने पहुंचे थे।

वहीं, कई सितारे इस मौके पर काफी भावुक होते भी नजर आए। ऐसे में डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान भी मुकेश को सपोर्ट करने पहुंची थीं, लेकिन वह पैपराजी पर नाराज होती नजर आईं। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पैपराजी से नाराज होती नजर आईं फराह खान

सामने आया वीडियो में आप देख सकते हैं कि फराह खान फराह खान, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की मां के निधन के बाद उनसे मिलने के लिए हॉस्पिटल पहुंची थीं। इस दौरान उन्हें आता देखकर फोटोग्राफर्स उनकी पिक्चर्स क्लिक करने लगते हैं। पैपराजी की ये बात फराह खान को बिल्कुल पसंद नहीं आई और वह खासा नाराज हो गईं। वह कहती है, ‘ये क्या है।‘ इसके बाद फराह ने अपने चेहरे पर मास्क लगा लिया। फरहा बिना रुके ही चलती हुई आगे बढ़ गईं।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

मुकेश छाबड़ा की मां के निधन पर पहुंचे ये सितारे

फराह खान के अलावा मुकेश छाबड़ा की मां के निधन पर बॉलीवुड से लेटर टीवी जगत के कई सितारे पहुंचे। मुकेश छाबड़ा के इस मुश्किल घड़ी में उनका साथ देने के लिए दीपिका पादुकोण, अपारशक्ति खुराना, आयुष्मान खुराना, भूषण कुमार, नूपुर सेनन, अलवीरा खान, अतुल अग्निहोत्री, नुसरत भरुचा, हंसल मेहता और कई अन्य कलाकार इस दौरान उनके घर में जाते नजर आए। इस दौरान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

मां के निधन के बाद मुकेश ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट

मुकेश छाबड़ा ने मां के जाने के बाद इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘ मेरी प्यारी मां ने हमें अपने स्वर्गीय निवास के लिए छोड़ दिया है। दाह संस्कार 14 अप्रैल, 2023 को ओशिवारा श्मशान घाट में किया जाएगा।' इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हमारा सबसे बड़ा सहारा हमें उनके स्वर्गीय निवास के लिए छोड़ गया है। उनकी आत्मा को हमेशा शांति मिले।' इस पोस्ट पर कमेंट कर हर किसी ने उन्हें इस मुश्किल की घड़ी में खुद को संभालने और मां के जाने का दुख व्यक्त करते हुए कमेंट किया।