Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रणवीर के बिना डिनर पर गईं Deepika Padukone, एक्ट्रेस से ज्यादा केयर टेकर ने खींचा लोगों का ध्यान, फैंस ने कही ये बात

    Updated: Sat, 01 Jun 2024 12:13 PM (IST)

    बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस कुछ ही महीनों में मां बनने वाली हैं। जैसे-जैसे टाइम बीत रहा है वैसे-वैसे फैंस का दीपिका के बेबी के अराइवल के लिए इंतजार और बेसब्र होता जा रहा है। इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उनके साथ नजर आ रही लड़की ने लोगों का ध्यान खींचा।

    Hero Image
    एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण. फोटो क्रेडिट- मानव मंगलानी इंस्टाग्राम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कुछ ही महीनों में मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस के साथ ही उनके फैंस भी उनके बेबी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फरवरी के आखिरी महीने में कपल ने इस गुड न्यूज को अपने फैंस के साथ शेयर की थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीपिका के बेबी बंप ने खींचा ध्यान

    दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की डिलीवरी डेट इस साल सितंबर में है। एक्ट्रेस की कुछ दिनों पहले फोटो सामने आई थी, जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा था। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस की बधाइयों का तांता लग गया। हाल ही में एक्ट्रेस अपनी फैमिली के साथ डिनर पर गईं। एक्ट्रेस का ये वीडियो वायरल तो हुआ ही। साथ ही एक बार फिर से उनके बेबी बंप ने लोगों का ध्यान खींचा।

    बिन रणवीर के नजर आईं दीपिका

    रणवीर सिंह, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के दूसरे प्री-वेडिंग में शामिल होने के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं, दीपिका इस बार के फंक्शन को अटेंड नहीं कर पाई हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह फैमिली मेंबर्स और केयर टेकर के साथ रेस्टोरेंट से बाहर आती नजर आ रही हैं। उनके साथ एक लड़की भी है, जिस पर लोगों की नजरें पड़ीं, तो कमेंट सेक्शन में कमेंट्स की बाढ़ आ गई। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

    वीडियो देख लोगों ने कही ये बात

    दीपिका का ये वीडियो देख लोगों ने कई तरह के कमेंट किए हैं। किसी ने एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी पर सवाल किया, तो किसी ने उनके साथ नजर आ रही लड़की पर कमेंट किया। एक यूजर ने लिखा, 'ये प्रेग्नेंट नहीं लग रहीं।' एक अन्य ने लिखा, 'उस डोमेस्टिक हेल्पर के लिए बुरा लग रहा है, जिसे बैग कैरी करना पड़ रहा। क्या दीपिका एडल्ट हेल्पर नहीं रख सकतीं?'

    दीपिका पादुकोण वर्क फ्रंट

    दीपिका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो उनकी झोली में 'कल्कि 2898 एडी' और 'सिंघम अगेन' है।

    यह भी पढ़ें: Singham Again: रोहित शेट्टी ने दिखाई बदले हुए कश्मीर की झलक, शूटिंग के दौरान ऐसा था माहौल