विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

‘तुम आ गए हो नूर आ गया है’, फहद अहमद ने कुछ इस अंदाज में बेगम स्वरा भास्कर को दी जन्मदिन की बधाई

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Sun, 09 Apr 2023 04:07 PM (IST)

स्वरा ने शादी कर अपना घर बसाया है। शादी के बाद एक्ट्रेस आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। जो बेहद ...और पढ़ें

Swara Bhasker, Fahad Ahmad, Swara Bhasker Fahad Ahmad, Swara Bhasker birthday, Swara love Story
Swara Bhasker, Fahad Ahmad, Swara Bhasker Fahad Ahmad, Swara Bhasker birthday, Swara love Story

नई दिल्ली, जेएनएन। Swara Bhaskar: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) अपने बेबाक बयानों और अंदाज को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर ट्रोल होने वाले सेलेब्स में अगर कोई पहले नंबर पर आता है तो वो स्वरा हैं।

हाल ही में स्वरा ने शादी कर अपना घर बसाया है। शादी के बाद एक्ट्रेस आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। जो बेहद खास है। एक्ट्रेस को ढेरों बधाइयां मिल रही है। इसी बीच स्वरा के शौहर फहद अहमद ने भी उन्हें विश किया है।

फहद अहमद ने यूं दी स्वरा को जन्मदिन की बधाई

फहद अहमद ने स्वरा संग एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने स्वरा संग अपने खास पलों को दिखाया है। इसमे उनकी शादी की भी एक झलक दिखाई दे रही है। इसकी से साथ वीडियो के बैकग्राउड में 'तुम आ गए हो नूर आ गया है' गाना भी बजता नजर आ रहा है। इस वीडियो के कैप्शन में फहद ने लिखा- जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार स्वरा भास्कर। अद्भुत दोस्त, संरक्षक और अब साथी होने के लिए धन्यवाद। इस वीडियो पर एक्ट्रेस ने कमेंट कर लिखा- लव यू बेबी।

View this post on Instagram

A post shared by Fahad Ahmad (@fahadzirarahmad)

मार्च में की थी शादी

इस कपल ने बीते महीने मार्च में परिवार और दोस्तों के बीच पूरे रीति-रिवाजों से शादी की थी। एक्ट्रेस अपनी शादी में साउथ इंडियन दुल्हन बनीं थी। इस खास मौके पर उन्होंने मेहरून और गोल्डन कलर की साड़ी पहनी थी जिसमे वह बेहद खूबसूरत नजर आई थी।

फरवरी में की थी कोर्ट मैरिज

फरवरी में इस कपल ने कोर्ट मैरिज कर सभी को हैरान कर दिया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी मां की साड़ी और ज्वेलरी पहनी थी। स्वरा-फहद ने 6 जनवरी को ही रजिस्ट्रेशन करा लिया था, खुलासा करीब 40 दिन बाद किया था।

बेहद खास है दोनों की लव स्टोरी

सालों तक फहद संग रिलेशनशिप में रही स्वरा भास्कर ने कानों कान किसी को खबर नहीं होने दी थी। इस कपल की लव स्टोरी की शुरुआत साल 2019-2020 में हुए आंदोलन के दौरान हुई थी। स्वरा जोर-शोर से छात्रों के बीच नारे लगा रही थी। यहीं से दोनों के विचार मिले थे । तभी फहद के प्रोग्रेसिव रुख ने स्वरा का दिल जीत लिया था।