Exclusive : अमिताभ बच्चन आज भी यहां के Sweets के हैं दीवाने
ईला अरुण की आने वाली फिल्म 'बेगम जान' में अमिताभ सूत्रधार के रूप में जुड़े हैं।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन यह बात हमेशा ही दोहराते रहे हैं कि मुंबई उनकी कर्मभूमि है और वह मुंबई से बेहद प्यार करते हैं। लेकिन वो अपनी जन्मभूमि को भी कभी भूलना नहीं चाहते जिसे वो करीब से जानते हैं।
वो इस बात से भी वाकिफ हैं कि आज भी कई मायने में अपने होमटाउन इलाहाबाद से जुड़े हुए हैं। फिर उनकी बातचीत का ही लहजा क्यों न हो, वो हमेशा अवधि भाषा का टच देते हैं और सिर्फ बातों का लहजा ही नहीं, बल्कि आज भी होमटाउन की कुछ खास स्वीट्स हैं जो अमिताभ काफी पसंद करते हैं। यह अलग बात है कि स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अब सेवन नहीं करते। लेकिन त्योहारों के दिनों में उनके घर पर यह मिठाई जरूर बनती है और वह है गुझिया।
यह भी पढ़ें: Pics: रेड हॉट तो लग रही है शिल्पा शेट्टी पर इस ऑउटफिट ने किया उन्हें खूब परेशान
अब आप भी सोच रहे होंगे कि अभी तो न दीवाली है और होली भी अभी-अभी गुजरी है। फिर ये पकवानों की बातें क्यों हो रही हैं, तो हम आपको बता दें कि यह राज हाल ही में मशहूर लोक गायिका ईला अरुण ने खोला है। ईला 'बेगम जान' में अम्मा के किरदार में हैं। इस फिल्म में उन्होंने सिर्फ सफेद कपड़े पहन रखे हैं और फिल्म में होली के दृश्य में भी उन्हें होली नहीं खेलने दी गई है।
यह भी पढ़ें: ब्रूस ली का बाप है टाइगर, Fight हुई तो टिक नहीं पाएंगे विद्युत, RGV का नया धमाका
इसी संदर्भ में बातचीत करते हुए ईला के मुंह से अमिताभ के घर की होली का जिक्र निकला और फिर ईला ने विस्तार से बताया कि अमिताभ भी उनकी तरह ही होली के शौकीन हैं। ईला बताती हैं कि इस फिल्म की शूटिंग में तो वह यंग लड़कियों को देख कर हैरान थीं कि सभी कहती थीं कि फेस पर रंग मत लगाओ, चेहरा खराब हो जायेगा। जबकि ईला को तो होली बेहद पसंद है और वह जम कर होली खेलती थीं।
यह भी पढ़ें: शाह रूख़ से सोनम तक... रंगभेद को लेकर सब आए अभय देओल के निशाने पर
अमिताभ की होली पार्टी में भी कुछ सालों पहले ईला हिस्सा बनी थीं। ईला कहती हैं कि इंडस्ट्री में तो दो लोग ही मजेदार होली मनाते हैं। एक तो राजकपूर साहब और एक अमिताभ बच्चन साहब। ईला ने यह भी बताया कि बच्चन साहब के घर में रंग की बड़ी-बड़ी टंकी बना करती हैं और वहां सभी बिंदास एक दूसरे को उठा कर उसमें डालते हैं। बच्चन साहब के चेहरे से यह बात झलकती है उस वक़्त वे इशारों में बताते रहते थे कि अब किसको रंगों के टब में डाला जाये।
यह भी पढ़ें: पल्लवी शारदा ने आयुष्मान खुराना से लिए टिप्स, बनी पंजाबी कुड़ी
ईला ने यह भी बताया कि बच्चन साहब भले खुद गुझिया न खाएं, लेकिन आज भी किसी पर्व-त्योहार में उनके घर में उत्तर प्रदेश के पारंपरिक पकवान जरूर बनते हैं। इसी बात से यह बात साबित होती है कि आज भी बच्चन साहब के दिल से उत्तर प्रदेश वाले ही हैं और उनका दिल अब भी बच्चों की तरह है, इसलिए वे उम्रदराज होते हुए भी आज भी यंग नजर आते हैं और युवाओं से घुल-मिल जाते हैं। बताते चलें कि ईला अरुण की आने वाली फिल्म 'बेगम जान' में अमिताभ सूत्रधार के रूप में जुड़े हैं।