Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Exclusive: सलमान खान की बहन अर्पिता बेटे आहिल संग पहुंची जोधपुर, विदेश मेहमान भी पहुंच रहे

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Fri, 30 Nov 2018 03:06 PM (IST)

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में होने जा रही है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Exclusive: सलमान खान की बहन अर्पिता बेटे आहिल संग पहुंची जोधपुर, विदेश मेहमान भी पहुंच रहे

    मुंबई। जोधपुर, राजस्थान में एक रॉयल वेडिंग होने जा रही है जिस पर पूरी दुनिया की निगाहे हैं। हम बात कर रहे हैं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी की। इस शादी में शामिल होने के लिए लगातार मेहमान जोधपुर पहुंच रहे हैं। इस बीच खबर आई है कि, हाल ही में सलमान खान की बहन अर्पिता खान बेटे आहिल संग जोधपुर पहुंच चुकी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी एक्टर व सिंगर निक जोनास की रॉयल वेडिंग जोधपुर में 2 दिसंबर को होना है। इस शादी में जहां एक दोनों के परिजन जोधपुर पहुंच चुके हैं वहीं बाकी मेहमान भी धीरे-धीरे पहुंच रहे हैं। सलमान खान की बहन अर्पिता बेटे आहिल संग पहुंच चुकी हैं। 

    गुरुवार की सुबह प्रियंका और निक दोनों मुंबई से जोधपुर पहुंचे थे। साथ में प्रियंका के परिजन मौजूद थे। इसके बाद इसी दिन दोपहर में निक के माता-पिता जोधपुर पहुंचे थे। साथ में निक के दोस्त भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि, रस्मों की शुरुआत हो चुकी है जिसमें सबसे पहले मेहंदी की रस्म निभाई जाएगी। आपको बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में होने जा रही है। 

    यह भी पढ़ें: Box Office Collection: रजनी-अक्षय की 2. 0 ने दक्षिण भारत में की धांसू शुरुआत

    यह भी पढ़ें: 2.0 Update: रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया