Move to Jagran APP

Exclusive : महिलाओं को नहीं बल्कि लोगों की मानसिकता को बदलना जरूरी - रवीना टंडन

आपको बता दें कि, फिल्म 'मातृ' 21 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है। इसमें रवीना टण्डन लीड रोल में हैं।

By Rahul soniEdited By: Published: Fri, 31 Mar 2017 12:31 PM (IST)Updated: Fri, 31 Mar 2017 01:08 PM (IST)
Exclusive : महिलाओं को नहीं बल्कि लोगों की मानसिकता को बदलना जरूरी - रवीना टंडन
Exclusive : महिलाओं को नहीं बल्कि लोगों की मानसिकता को बदलना जरूरी - रवीना टंडन

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। एक्ट्रेस रवीना टण्डन का आक्रोश उस समय राजनितिक नेताओं पर फूट पड़ा जब उनसे पूछा गया कि समाज में बढ़ रही महिलाओं के प्रति हिंसा पर उनकी क्या राय है। रवीना ने यह बातें उनकी फिल्म 'मातृ' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान मुंबई में गुरुवार को कही। 

loksabha election banner

एक्ट्रेस रवीना टण्डन की फिल्म 'मातृ' 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म भारत में रेप और रेप पीड़िताओं की स्थिति पर प्रकाश डालेगी। वहीं रेप पीड़िताओं की आवाज भी इस फिल्म के जरिए उठाई जाएगी। इस फिल्म का गुरुवार को ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस मौके पर रवीना टंडन ने समाज में बढ़ रहे महिलाओं के प्रति हिंसा पर अपनी राय देते हुए राजनितिक नेताओं पर निशाना साधा। उनका आक्रोश राजनितिक नेताओं पर फूट पड़ा और वो बोली कि ''लोगों की मानसिकता बदलनी बहुत जरूरी है। ज्यादातर केस में देखा गया है कि रेप का शिकार हुई महिला के जख्म पर नमक छिड़कने वाली बात होती है। कमेंट आते है कि लड़की जीन्स क्यों पहनी थी या उसने स्कर्ट क्यों पहना था या रात 9.30 बजे टेनिस खेलने क्यों गई थी। तो ऐसे बयान देकर वो पीड़िता को ज्यादा तकलीफ देते हैं। ज्यादातर या तो यह बोलते हैं कि नहीं वो हमारी बेटी या बहनें हैं और हम बतौर राजनितिक नेता क्षमा मांगते हैं कि हम आपकी सुरक्षा करने में विफल रहे हैं। हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनकी रक्षा करें और हम हमारी विफलता के लिए शर्मिंदा हैं। हम आगे से देखेंगे कि आगे से ऐसा नहीं हो।

लीक हुआ था बाहुबली 2 का ट्रेलर, अब रखी है ऐसी तगड़ी सिक्योरिटी

रवीना ने कहा ''हम औरतों को भी यह सोचने की जरूरत है कि जो हम परवरिश अपने बेटों की कर रहे हैं उन्हें बचपन से ही सही शिक्षा दे रहें है या नहीं। यह भी सिखाने की जरूरत है कि जो कमजोर तबका है समाज का बेटा उनकी सुरक्षा करेगा। यह नहीं कि वो उनको नीचा दिखाए। यह परवरिश पर काफी निर्भर करता है। बचपन से ही सिखाने की जरूरत है जो महिला आपके बगल में बैठी है वह किसी की बहन और बेटी है। लड़कों को बचपन से ही महिलाओं का आदर करना सिखाना चाहिए। हम महिलाओं को भी इस बात को समझना चाहिए कि हमारे बच्चों की हरकतों पर नजर रखें। लोगों के मन में भी कानून का डर बिठाना जरुरी है। आजकल ऐसा लगता है लोगों को कानून का डर ही नहीं है।''

करण जौहर के बेबीज़ का रूम देखा क्या, इस सेलेब्रिटी की टैलेंटेड वाइफ ने किया है डिजाईन

इस अवसर पर महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले कपड़ों पर रवीना से राय मांगी गई तो रवीना ने कहा, ''यही एट्टीट्यूड बदलना जरूरी है। पेपर में सभी ने पढ़ा होगा 6 महीने की बच्ची का रेप हो गया। 3 साल की बच्ची का रेप हो गया। 6 साल की बच्ची का रेप हो गया। 5 साल की बच्ची का रेप और मर्डर करने के बाद गटर में फेंक दिया गया। क्या उन्होंने ऐसे कपडे पहने थे जिससे एक्सपोज हुआ होगा। इसका क्या बहाना देंगे लोग। तो यह सीधा साधा तथ्य यह है कि लोगों को अपनी मानसिकता बदलनी चाहिए।'' आपको बता दें कि, फिल्म 'मातृ' 21 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.