Move to Jagran APP

Exclusive : माधव झा के माध्यम से दिखाई जाएगी बुद्धिमान बिहार की तस्वीर

फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' 19 मई को रिलीज़ हो रही है। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है।

By Rahul soniEdited By: Published: Tue, 09 May 2017 06:24 PM (IST)Updated: Tue, 09 May 2017 06:24 PM (IST)
Exclusive : माधव झा के माध्यम से दिखाई जाएगी बुद्धिमान बिहार की तस्वीर
Exclusive : माधव झा के माध्यम से दिखाई जाएगी बुद्धिमान बिहार की तस्वीर

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। एक्टर अर्जुन कपूर फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में एक बिहारी लड़के का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म के माध्यम से बिहार की खूबियों को दर्शाने की कोशिश की गई है। अर्जुन कपूर ने यह बात खुद एक कार्यक्रम में साझा की।

loksabha election banner

फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में एक बिहारी लड़के की भूमिका में नज़र आने वाले अर्जुन कपूर ने फिल्म के बारे में बताते हुए कहा कि, इस फिल्म के माध्यम से बुद्धिमान बिहार की तस्वीर को पेश किया जाएगा। एक कार्यक्रम में पहुंचे अर्जुन कहते हैं, ''मैं निजी जिंदगी में भोजपुरी का ज्यादा उपयोग नहीं करता हूं। जब मोहित सूरी ने मुझे यह फिल्म ऑफर की थी तभी हमने यह तय कर लिया था कि हम किसी का भी मजाक नहीं बनायेंगे। हम चाहते थे कि उस लड़के के हालात को समझा जाए। बिहार भी महाराष्ट्र की तरह बड़ा राज्य है। जैसे-जैसे आप अंदर जाते हैं, बोलने और रहने के तरीके बदलने लगते हैं वैसे जानने लगते हैं। इसके अलावा एक बार आप किसी शब्द को अपनी भाषा में बोलना सीख लेते हैं फिर आप अमेरिका ही क्यों न चले जाए आप उसी लहजे में बात करते हैं। 

यह भी पढ़ें: मधुर भंडारकर ने भी देखी बाहुबली2 फिर डायरेक्टर एस एस राजमौली से कही यह बड़ी बात

अर्जुन बताते हैं, ''हाफ गर्लफ्रेंड' में मैं ठेठ बिहारी ज्यादा बोलता हूं। फिल्म में मेरी परवरिश एक विधवा मां द्वारा होती है जो राज परिवार से जुड़ी हुई है। इस फिल्म में लोगों को बिहार की सकारात्मकता दिखाई देगी। बिहार से बहुत बुद्धिमान लोग आते हैं। ज्यादातर सिविल सर्वेंट्स या राजीनीतिक नेता बिहार से ही हैं। माधव झा के माध्यम से हम यह दर्शाना चाहते थे कि उनमें भी उतनी ही भारतीयता है जितनी हम सभी में है।'' फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' 19 मई को रिलीज़ हो रही है। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.