Move to Jagran APP

Exclusive : बेटी श्रद्धा कपूर की फिल्म Hit करवाने के लिए पापा शक्ति दिल्ली में करते हैं यह टोटका

फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर की मुख्य भूमिका है।

By Rahul soniEdited By: Published: Sat, 20 May 2017 12:51 PM (IST)Updated: Sat, 20 May 2017 12:51 PM (IST)
Exclusive : बेटी श्रद्धा कपूर की फिल्म Hit करवाने के लिए पापा शक्ति दिल्ली में करते हैं यह टोटका
Exclusive : बेटी श्रद्धा कपूर की फिल्म Hit करवाने के लिए पापा शक्ति दिल्ली में करते हैं यह टोटका

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' इस शुक्रवार को रिलीज़ हुई है। खास बात यह है कि श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर ने फिल्म का दिल्ली में फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखा। इसके पीछे उनका मानना है कि जब भी वह ऐसा जिस भी फिल्म के साथ करते हैं वो फिल्म हिट हो जाती है।

loksabha election banner

फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के पिता और फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर अपनी बेटी की फिल्म हिट करवाने के लिए एक टोटका अपनाते हैं। वो टोटका यह है कि, वो फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखते हैं वो भी देश की राजधानी में मतलब दिल्ली में। जिसके चलते उन्होंने दिल्ली में शुक्रवार को रिलीज़ हुई फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' देखी। इस बारे में श्रद्धा कपूर कहती हैं, ''पापा अभी दिल्ली में है और उन्होंने फिल्म का फर्स्ट डे, फर्स्ट शो देखा है क्योंकि उनका एक वहम है कि जो भी फिल्म वो दिल्ली में देखते हैं वह फिल्म लोगों को पसंद आती है। एक ऐसा वहम है पर उन्होंने फिल्म देखी है और उन्हें फिल्म बहुत पसंद आई है। मुझे बहुत अच्छा लगता है जब मेरा काम मेरे परिवार को पसंद आता है। पापा फिल्म देखकर बहुत खुश हुए। श्रद्धा ने यह भी कहा कि वो आज बहुत ही जायकेदार खाना खाने वाले हैं क्योंकि आज उनके लिए उत्सव का दिन है। पापा शक्ति कपूर ने अर्जुन कपूर का नंबर भी लिया और बात भी की क्योंकि उन्हें अर्जुन कपूर का काम भी पसंद आया है।''

यह भी पढे़: Exclusive : Fashion queen सोनम कपूर इन हसीनाओं के फैशन सेंस की हैं Big fan

आपको बता दें कि, फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर की मुख्य भूमिका है। फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' इस शुक्रवार रिलीज़ हुई है। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.