Exclusive: बचपन में बहुत Naughty थे अनिल कपूर, खेलते थे डॉक्टर-डॉक्टर और करतें थे चेकिंग
इस इवेंट में इलियाना डी क्रूज़ और अथिया शेट्टी भी मौजूद थीं।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म अभिनेता अनिल कपूर ने फिल्म 'मुबारकां' से जुड़े एक संगीत कार्यक्रम के दौरान अर्जुन कपूर के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अपने बचपन में वह डॉक्टर-डॉक्टर खेलते थे और लड़कियों के साथ बदमाशियां किया करते थे।
अर्जुन कपूर ने इस मौके पर अनिल कपूर से सवाल किया कि उनकी शादी से पहले कितनी गर्लफ्रेंड्स थीं? इसका जवाब देते हुए अनिल कपूर ने कहा कि, ''मेरी शादी से पहले कई गर्लफ्रेंड्स थीं। मैं स्कूल से ही शुरू हो गया था। डॉक्टर-डॉक्टर खेलता था, डॉक्टर-डॉक्टर और चेकिंग-चेकिंग के बहाने उनको चेक कर लेता था। स्कूल खत्म हुआ तो डॉक्टर-डॉक्टर खेलना बंद किया। उसके बाद जब कॉलेज गया तो क्लास में कम कैंटीन में ज्यादा रहता था। उन दिनों डिस्कोथेक नये-नये खुले थे तो एक ही इच्छा होती थी कि कब मैं एक गर्लफ्रेंड बनाऊंगा और उसे डिस्कोथेक लेकर जाऊंगा। उसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में 20-25 थीं। फिल्म इंडस्ट्री में बहुत सारी लडकियां गर्लफ्रेंड थीं। इसका कारण था कि मैं बुद्धिमान हूं। इतनी सारी गर्लफ्रेंड में मुझे लगा मेरी पत्नी सुनीता ही बेस्ट हैं। वो मेरी दोस्त रही, फिर मेरी गर्लफ्रेंड बनी। इसके बाद आज हम 43 वर्षों से पति-पत्नी हैं।'' अनिल ने यह भी बताया कि तीनों भाईयों में से वो सबसे ज्यादा शरारती थे।
यह भी पढ़ें: अर्जुन कपूर से ईष्या करते हैं उनके चाचू अनिल कपूर
फिल्म 'मुबारकां' 28 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। इस इवेंट में इलियाना डी क्रूज़ और अथिया शेट्टी भी मौजूद थीं।