उसका मुक्का जब मेरी पीठ पर लगता था तो बहुत दर्द होता था - अनिल कपूर
फिल्म 'मुबारकां' 28 जुलाई को रिलीज हो रही है जिसका निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई (Exclusive)। फिल्म 'मुबारकां' को लेकर हाल ही में हुए एक म्यूजिकल इवेंट में अर्जुन कपूर ने चाचू अर्जुन कपूर से कई सवाल पूछे। जवाब देते हुए अनिल कपूर ने कई राज़ खोले। एक राज़ जुड़ा था उनकी पिटाई को लेकर जो उनके बड़े भाई बोनी कपूर करते थे।
अर्जुन कपूर के सवालों के जवाब देते हुए अनिल ने कहा कि जब वह छोटे थे तब उनके बड़े भाई बोनी कपूर से खूब लड़ाई हुआ करती थी। जिसमें कई बार मार खाने के बाद वह घर से भागकर स्कूल के मैदान में चले जाया करते थे। अनिल कपूर कहते हैं, ''मेरे और बोनी कपूर के बीच बहुत झगड़े हुआ करते थे। वो बहुत मारता था मुझे। उसका मुक्का जब मेरी पीठ पर लगता था तो बहुत दर्द होता था। इसके बाद कभी-कभी अभिनय करने चला जाता था, स्कूल जाकर मैदान में बैठ जाया करता था और फिर वह मुझे मनाने आया करता था। उनका मेरे करियर में योगदान बहुत ज्यादा है। वो मेरे भाई से बढ़कर मित्र की तरह थे। मेरे और बोनी कपूर के बीच का रिश्ता भाई से बढ़कर है। हम उनमें से है जो फिल्मों के लिए अपना घर-बार, खून-पसीना सब कुछ दांव पर लगा दिया करते है। मैं और बोनी इसी तरह जीना और मरना चाहते है।''
यह भी पढ़ें: Exclusive: बचपन में बहुत Naughty थे अनिल कपूर, खेलते थे डॉक्टर-डॉक्टर और करतें थे चेकिंग
गौरतलब है कि अर्जुन कपूर बोनी कपूर के पिता है। दोनों चाचा-भतीजा की फिल्म 'मुबारकां' आ रही है। इस फिल्म में दोनों ने पहली बार एक साथ काम किया है। फिल्म 'मुबारकां' 28 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है।