Move to Jagran APP

Exclusive: इंडियन सिनेमा के Showman राज कपूर की फिल्में अनिल कपूर को हैं बेहद पसंद

फिल्म 'मुबारकां' का निर्देशन अनीस बज़्मी ने किया है जो 28 जुलाई को रिलीज़ होगी।

By Rahul soniEdited By: Published: Sun, 23 Jul 2017 07:02 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jul 2017 07:02 PM (IST)
Exclusive: इंडियन सिनेमा के Showman राज कपूर की फिल्में अनिल कपूर को हैं बेहद पसंद
Exclusive: इंडियन सिनेमा के Showman राज कपूर की फिल्में अनिल कपूर को हैं बेहद पसंद

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। बॉलीवुड के झकास कपूर मतलब अनिल कपूर ने हाल ही में एक कार्यक्रम में बताया कि उन्हें प्रसिद्ध अभिनेता निर्देशक और शोमैन अॉफ इंडियन सिनेमा राज कपूर की फिल्में अच्छी लगती हैं। इसके पीछे उन्होंने अभिनेत्रियों से जुड़ा ये कारण बताया। 

loksabha election banner

अनिल कपूर कहते हैं, 'राज कपूर एक महान फिल्म निर्देशक और इंडियन सिनेमा के शोमैन थे। उनकी फिल्में बहुत मनोरंजनात्मक होती थी। आज भी उनकी फिल्मों को देखो तो मजा आता है। चाहे वह 'श्री 420' हो, 'आवारा', 'मेरा नाम जोकर', 'बॉबी' और 'प्रेम रोग' हो। राज कपूर एक अद्वितीय भारतीय फिल्म बनाने वाले निर्देशक थे। वह अपनी अभिनेत्रियों को बड़ी सुंदरता से दर्शाते थे। मैंने भी कई ऐसी फिल्में की जिनमें अभिनेत्रियों को बड़ी सुंदरता से दर्शाया गया है। राज कपूर अपनी अभिनेत्रियों को जिस प्रकार प्रस्तुत करते थे, मुझे नहीं लगता अभी तक कोई भी वैसा कर पाया है। इसके अलावा उनकी फिल्मों का संगीत भी दर्जेदार हुआ करता था।'

यह भी पढ़ें: सिंगापुर में ऐसे छुट्टियां मना रही हैं बिग बॉस वाली मोनालीसा, देखिये तस्वीरें

गौरतलब है कि अनिल कपूर की जल्द फिल्म 'मुबारकां' आने वाली है। इस फिल्म में उनके अलावा अर्जुन कपूर, अथिया शेट्टी और इलियाना डी क्रूज़ की मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 'मुबारकां' का निर्देशन अनीस बज़्मी ने किया है जो 28 जुलाई को रिलीज़ होगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.