Exclusive: आलिया भट्ट के लिए जिम एेसे बन गया है रेड कारपेट
आलिया भट्ट जल्द रणवीर सिंह और रणबीर कपूर के साथ काम करती भी नज़र आएंगी।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। बॉलीवुड की सबसे क्यूट और चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने रेड कारपेट और जिम को जोड़कर एक नई बात कही है। आलिया का कहा है कि, अब जिम ही उनका नया रेड कारपेट बन गया है।
आलिया भट्ट कहती हैं, ''जिम नया रेड कारपेट बन गया है। तो मुझे लगता है वहीं जाना चाहिए। जिम पर जाकर अलग-अलग लुक्स दिखाकर थोड़ी एक्सरसाइज कर हमारा वहीं पर रेड कारपेट फील आ जाता है। यही बात सैलून पर भी लागू होती है लेकिन जिम पहले नंबर पर है।'' इस मौके पर आलिया भट्ट ने करीना कपूर की तारीफ की और कहा कि वह जब जिम जाती हैं तो उस ड्रेसअप और लुक में अच्छी लगती हैं। आलिया भट्ट की वैसे इस साल फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' आई थी जिसमें उनके साथ वरुण धवन थे। जल्द आलिया फिल्म 'आशिकी 3' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ काम करती नज़र आएंगी।
यह भी पढ़ें: शुभ मंगल सावधान के ट्रेलर में देखिए इस नॉन कूल बॉय को
आपको बता दें कि, 'आशिकी 2' में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी थी। यह फिल्म सुपरहिट रही थी। वहीं 1990 में रिलीज़ हुई फिल्म 'आशिकी' में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल की मुख्य भूमिका थी। आलिया भट्ट वैसे जल्द रणवीर सिंह और रणबीर कपूर के साथ काम करती भी नज़र आएंगी।