Exclusive: फिल्म मॉम के खलनायक की माने तो आजकल खलनायकों के लिए दमदार भूमिकाएं नहीं लिखी जा रही
फिल्म 'मॉम' में अभिमन्यु सिंह ने नकारात्मक भूमिका निभाई है।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। एक्टर अभिमन्यु सिंह के अनुसार इन दिनों बॉलीवुड में खलनायकों के लिए उतनी दमदार भूमिकाएं नहीं लिखी जा रही जितनी पहले लिखी जाती थी। एक्टर अभिमन्यु सिंह हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'मॉम' में नज़र आए हैं।
अभिमन्यु सिंह कहते हैं, ''जब पूरी यूनिट इतनी मेहनत करती है, कोई फिल्म सफल हो जाती है और लोग उसे देखने जाने लगते हैं, फिल्म अच्छा करती है तो सबको बहुत ख़ुशी मिलती है। अंत में फिल्में बनाना एक व्यापार है और जब आप किसी फिल्म में हो और वह फिल्म हिट हो जाए तो सभी का पैसा बढ़ता है। तो मेरे लिए यह बहुत ही उत्साहित करने वाला क्षण है। मेरे ख्याल से फिल्म में खलनायकों के लिए उतने गंभीर भूमिकाएं अब लिखी नहीं जा रही हैं। फिल्म में अगर खलनायक मजबूत होता है तो अपने आप अभिनेता और उठकर दिखाई देने लगता है। फिल्म 'मॉम' में मेरी भूमिका भी लोगों को इसी कारण पसंद आई।''
यह भी पढ़ें: धवनी की आवाज में सुनिए बद्रीनाथ की दुलहनिया का हमसफर सॉन्ग
फिल्म 'मॉम' में अभिमन्यु सिंह ने नकारात्मक भूमिका निभाई है और वह एक खलनायक की भूमिका में नज़र आये हैं, जिसके लिए उन्हें बहुत पसंद किया जा रहा है।