सारा अली ख़ान की डेब्यू फ़िल्म को लेकर एक और विवाद, अब लगा 16 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप
क्रिअर्ज का कहना है कि ये सारे आरोप गलत हैं। उन्होंने कहा है कि पद्मा के अनिल गुप्ता की झूठी शिकायत से हम सभी हैरान हैं। अनिल ने धोखाधड़ी और जालसाजी जैसे कई झूठे आरोप लगा कर चौंका दिया है।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत और सैफ अली ख़ान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली ख़ान की फ़िल्म केदारनाथ को लेकर परेशानी थमने का नाम ही नहीं ले रही है। लगातार यह फ़िल्म विवादों में फंसती चली जा रही है। अब एक बार फिर से इस फ़िल्म को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है।
जी हां, खबर है कि फ़िल्म की पूर्व निर्माता प्रेरणा अरोरा और निर्देशक अभिषेक कपूर पर 16 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है। बता दें कि पद्मा फ़िल्म्स के अनिल गुप्ता ने आरोप लगाया है कि क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट ने उनके साथ 16 करोड़ की धोखाधड़ी की है। प्रेरणा अरोड़ा के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गयी है, उनके किलाफ धारा 420, 467, 120 और 34 के तहत कार्रवाई की गयी है।
यह भी पढ़ें: 'साधना', बॉलीवुड के गोल्डन एरा की फैशनिस्ता, सिर्फ हेयरस्टाइल ने नहीं बनाया इन्हें स्टाइल आइकॉन
दूसरी तरफ क्रिअर्ज का कहना है कि ये सारे आरोप गलत हैं। उन्होंने कहा है कि पद्मा के अनिल गुप्ता की झूठी शिकायत से हम सभी हैरान हैं। अनिल ने धोखाधड़ी और जालसाजी जैसे कई झूठे आरोप लगा कर चौंका दिया है। अनिल या उनके अलावा किसी भी पार्टी द्वारा क्रिअर्ज में निवेश धन को अदालत में सुलझा दिया गया है, इसके बाद क्रिअर्ज और निर्देशक के खिलाफ कोई केस नहीं बनता है। बता दें कि फरवरी में अभिषेक कपूर और क्रिअर्ज के बीच काफी हंगामा हुआ। बाद में इस फ़िल्म से रोनी स्क्रूवाला जुड़े।
यह भी पढ़ें: Box Office: राजकुमार की 'स्त्री' के लिए दर्शकों में ख़ूब श्रद्धा, पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई
यह सारा की पहली फ़िल्म है जिसके रिलीज़ होने से पहले ही सारा ने अपनी दूसरी फ़िल्म भी साइन कर ली हैं। सारा ने रणवीर सिंह के साथ रोहित शेट्टी की फ़िल्म 'सिम्बा' की शूटिंग भी शुरू कर दी है। 'केदारनाथ' इस साल 30 नवंबर को रिलीज होने वाली है।