विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sanjay Dutt: कैंसर को मात देने के बाद 63 की उम्र में भी संजय दत्त यंगस्टर्स को दे रहे टक्कर, वीडियो हुआ वायरल

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Sat, 25 Feb 2023 06:09 PM (IST)

संजय दत्त 2022 में फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 और शमशेरा में विलेन के रोल में नजर आए थे। दोनों ही ...और पढ़ें

Even at the age of 63, after defeating cancer, Sanjay Dutt is giving competition to youngsters, video viral, via instagram
Even at the age of 63, after defeating cancer, Sanjay Dutt is giving competition to youngsters, video viral, via instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Sanjay Dutt: संजय दत्त बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। पिछले साल रिलीज हुई केजीएफ चैप्टर-2 में अधीरा और शमशेरा में क्रूर सिंह का रोल प्ले कर उन्होंने ये साबित भी कर दिया है। हाल ही में कैंसर को मात देकर लौटे संजय दत्त अब अपने एग्रेसिव वर्कआउट से फैंस को हैरान करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में 63 साल के हो चुके संजय दत्त अपनी बॉडी पर काफी मेहनत कर रहे हैं।

63 की उम्र में वर्कआउट करते संजय दत्त

संजय दत्त ने शनिवार दोपहर को एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो ब्लैक जिम वियर में काफी एग्रेसिव वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके ट्रेनर भी उनके साथ हैं। संजय को एक्सरसाइज करते देख उनके फैंस काफी खुश हैं। वीडियो के कैप्शन में संजय ने लिखा, 'हर दिन मजबूत'। इसके साथ ही उन्होंने 'दत्तस् द वे' हैशटैग का यूज किया। साथ ही एक्टर ने केजीएफ चैप्टर-2 में अधीरा थीम म्यूजिक लगाया है।

View this post on Instagram

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

वीडियो हुआ वायरल

संजय दत्त कुछ समय पहले ही कैंसर को मात देकर वापस लौटे हैं। ऐसे में उन्हें इस तरह वर्कआउट करता देख उनके फैंस काफी खुश हैं। उनके फैंस उनसे काफी इंस्पायर हो रहे हैं। संजय दत्त के वर्कआउट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ ही घंटों में वीडियो का काफी लाइक्स मिल चुके हैं। फैंस ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'प्रेरणा'। वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, 'इस जंगल में एक ही शेर... लव यू बाबा'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मुझे आपका ये एटिट्यूड बेहद पसंद है। हमेशा प्रेरणादायक।'

बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत में संजय दत्त ने एक पिक्चर शेयर की थी जिसमें वो जिम में नजर आ रहे थे। इस पिक्चर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'अपने दिमाग की पावर को कभी कम मत समझना'।

मुन्नाभाई एमबीबीएस 3 में आएंगे नजर

संजय दत्त ने इस साल मुन्नाभाई एमबीबीएस 3 की अनाउंसमेंट कर दी है। 2023 में रिलीज होने वाली इस फिल्म में संजय दत्त अरशद वारसी के साथ नजर आएंगे। इस ब्लॉकबस्टर सीरीज के थर्ड पार्ट का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 26 जनवरी को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए संजय दत्त ने ये खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की थी।

View this post on Instagram

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

यह भी पढ़ें: Berlin International Film Festival: सोनाक्षी सिन्हा ने थाई स्लिट साड़ी में गिराई बिजलियां, दहाड़ ने दिखाया दम

यह भी पढ़ें: Alia Bhatt: गंगुबाई काठियावाड़ी को हुए एक साल, आलिया भट्ट ने संजय लीला भंसाली के साथ किया सेलिब्रेट