डेटिंग एप पर अपलोड हुआ ईशा गुप्ता का फर्जी अकाउंट
एक डेटिंग एप पर किसी ने ईशा गुप्ता का फेक प्रोफाइल बना दिया है, जिसकी वजह से वो काफी परेशान हैं। इशा गुप्ता जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'रुस्तम' में दिखाई देंगी।
मुंबई। 'जन्नत 2' से बाॅलीवुड में कदम रखने वाली ईशा गुप्ता जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'रुस्तम' में दिखाई देंगी। अपनी दिलकश अदाओं से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली ये अभिनेत्री इन दिनों सकते में है। वजह सुन कर आप भी हैरान रह जाएंगे। एक डेटिंग एप पर किसी ने ईशा का फेक प्रोफाइल बना दिया है, जिसकी वजह से वो काफी परेशान हैं।
सुशांत 'राबता' के लिए ले रहे हैं अंडर वाॅटर ट्रेनिंग
दरअसल, कुछ दिनों पहले खबरें आ रही थीं कि ईशा जल्द ही एक डेटिंग रियलिटी शो की मेजबानी करती नजर आएंगी। ईशा तकनीकी चीजों को काफी पसंद करती हैं और उन्हें इस शो का काॅन्सेप्ट काफी पसंद आया, जिसके लिए उन्होंने हां कर दिया था। इस खबर के आते ही स्पैमर ने एक फेक अकाउंट बनाया जिसमें ईशा नाम डाल दिया। हालांकि वो इस अकाउंट पर आने वाली प्रतिक्रियाओं से बेहद खुश हैं।
देखिए, 'सुल्तान' के लिए कितना 'दर्द' सह रही हैं अनिष्का शर्मा
आपको बता दें कि माॅडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं ईशा पहली बार बाॅलीवुड में इमरान हाशमी के साथ 'जन्नत 2' में नजर आई थीं। उसके बाद 'राज 3डी' और 'हमशकल' जैसी फिल्मों में भी वो दिखाई दें चुकी हैं। शाहिद कपूर की फिल्म 'रंगून' में वो जल्द ही आइटम नंबर करती नजर आएंगी। इसके अलावा 'हेरा फेरी 3' में भी वो दमदार किरदार निभाएंगी।