विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Esha Deol: बॉलीवुड में वापसी करना चाहती हैं हेमा मालिनी, एशा देओल बोलीं- अच्छी स्क्रिप्ट हो तो कॉल करें

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Fri, 15 Sep 2023 02:42 PM (IST)

Esha Deol एशा देओल ने हाल ही में अपनी मां और दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी की फिल्मों में वापसी को ...और पढ़ें

Esha Deol And Hema Malini (Photo Credit: Instagram)
Esha Deol And Hema Malini (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. फिल्मों में हेमा मालिनी के वापसी पर बोलीं ईशा देओल
  2. दोबार काम करना चाहती हैं एक्ट्रेस
  3. अच्छी स्क्रिप्ट हो तो करें कॉल

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानी दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने लंबे समय तक अपनी एक्टिंग से अपने फैंस के दिलों पर राज किया है। उनके अभिनय को लोग आज भी याद करते हैं। हालांकि, अब एक्ट्रेस फिल्मों की दुनिया से काफी दूर हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की बेटी एशा देओल ने अपनी मां के फिल्मों में वापसी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

बता दें कि एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने आखिरी बार फिल्म 'शिमला मिर्ची' में काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद यह मूवी 5 साल बाद 2020 में रिलीज हुई थी। चलिए जानते हैं एशा देओल ने हेमा मालिनी के कमबैक को लेकर क्या बयान दिया है।

यह भी पढ़ें: Hema Malini: 'हम ऐसे लोग नहीं हैं', धर्मेंद्र के बेटों सनी-बॉबी के साथ बदलते रवैये पर बोलीं हेमा मालिनी

फिल्मों में वापसी करना चाहती हैं हेमा मालिनी

एशा देओल ने हाल ही में न्यूज18 से बात करते हुए बताया कि वह हेमा मालिनी पर फिल्मों में वापसी करने के लिए जोर दे रही हैं। एशा ने कहा 'मैं ऐसा हमेशा से करती आ रही हूं। मां भी फिर से फिल्में करना चाहती हैं। इसे आगे उन्होंने बताया कि मां खुद भी फिल्मों में वापसी करना चाहती हैं और इसके लिए उन्होंने कुछ स्क्रिप्ट भी पढ़ी हैं। वह कुछ अच्छे रोल और स्क्रिप्ट ढूंढ रही हैं।

इसके आगे उन्होंने बताया कि हेमा मालिनी का फिर से वापसी पर कहना है कि अगर उनके रास्ते में कुछ बहुत अच्छा आएगा, तभी वह बाहर निकलेंगी और कैमरे के सामने वापसी करेंगी। एशा ने आगे कहा- अगर किसी के पास मेरी मां के लिए कुछ अच्छा है, तो उन्हें उन्हें कॉल करना चाहिए।

View this post on Instagram

A post shared by ESHA DEOL (@imeshadeol)

पिता धर्मेंद्र को लेकर भी दिया बयान

इंटरव्यू में उन्होंने आगे अपने पिता और एक्टर धर्मेंद्र के बारे में बात करते हुए बताया कि अभिनेता ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी काम शुरू करने से पहले व्यक्तिगत रूप से सभी का इनपुट मांगा था। जब भी पापा कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करते हैं, तो वह हमें अपने लुक और ड्रेस की तस्वीरें दिखाते हैं।

एशा देओल के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार 'एक दुआ' में दिखाई दी थीं। वहीं, एक्ट्रेस ने लास्ट वेब सीरीज हंटर टूटेगा नहीं तोड़ेगा में अभिनय किया था।

यह भी पढ़ें: Esha Deol ने सनी देओल-बॉबी देओल संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, पिता धर्मेंद्र को दिया इस बात का क्रेडिट