Esha Deol के घर आई दूसरी नन्ही परी, ये रखा बेटी का नाम
Esha Deol blessed with a baby girl ईशा (Isha deol) एक बार फिर मां बनी हैं। उन्होंने बेबी गर्ल को जन्म दिया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। ईशा (Isha deol) एक बार फिर मां बनी हैं। उन्होंने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। ईशा ने सोशल मीडिया पर खुद इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया की उनके घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है।
अपने पोस्ट में ईशा ने एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने बेटी के नाम का भी खुलासा कर दिया है। ईशा ने अपनी बेटी का नाम मिराया तख्तानी रखा है। फोटो शेयर करते हुए ईशा ने अपने पति भरत तख्तानी को टैग कर कैप्शन में लिखा है, इतना प्यार के लिए आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया।
बता दें कि ईशा की और भरत की एक और बेटी है जिसका नाम राध्या है। इस साल जनवरी में ही ईशा ने स्पेशल तरीके से अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था। उन्होंने अपनी बेटी राध्या की सोफे पर बैठी हुई एक तस्वीर शेयर की थी और लिखा था मेरा प्रमोशन हो रहा है। मैं बड़ी बहन बनने वाली हूं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप