Entertainment Top News 24 March: नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह का निधन, भीड़ ने पहले दिन की इतनी कमाई
Entertainment Top News शुक्रवार को मनोरंजन की दुनिया में कुछ अच्छी तो कुछ बुरी खबर सुनने को मिली। जहां नीलू कोहली के पति के निधन की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया। वहीं पोन्नियन सेल्वन 2 के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 24 March: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शनिवार की शुरुआत एक दुखद खबर के साथ हुई। नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह की मौत की खबर ने सभी को दुखी कर दिया। वहीं एंटरटेनमेंट के लिहाज से बॉलीवुड की कई खास खबरें भी सामने आईं। तो चलिए आज दिनभर की टॉप खबरों पर एक नजर डालते हैं...
नीलू कोहली के पति का हुआ निधन
नोरंजन जगत से एक बार फिर से बुरी खबर सामने आ रही है। कई सीरियल्स और फिल्मों में काम कर चुकीं फेमस एक्ट्रेस नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह कोहली का शुक्रवार को मुंबई में निधन हो गया। हरमिंदर सिंह की अचानक हुई मौत ने हर किसी को हिला कर रख दिया है। खबरों की मानें तो हरमिंदर सिंह का शव बाथरूम में मिला है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
सेलेना गोमेज की पोस्ट के बाद हैली बीबर ने लिखी ये बात
जस्टिन बीबर और सेलेना गोमेज की जोड़ी की दुनिया दीवानी थी, लेकिन कुछ कारणों के चलते ये रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया और जस्टिन बीबर और सेलेना गोमेज अलग हो गए। जिसके बाद जस्टिन बीबर ने मॉडल हैली बीबर के साथ शादी कर ली। शादी के बाद भी जस्टिन बीबर के साथ हैली का रिश्ता लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। ऐसे में अब उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। मॉडल ने हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये खुलासा किया था। साथ ही उन्होंने इस पोस्ट में सेलेना का जिक्र भी किया। जिसके बाद सेलेना गोमेज हैली के सपोर्ट में उतरी थीं और उन्हें इस तरह परेशान ना करने की रिक्वेस्ट की। अब सेलेना की पोस्ट के बाद हैली ने फिर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें वो कहती नजर आ रही हैं कि मैं आगे से ये ध्यान रखूंगी कि मैं ऑनलाइन क्या पोस्ट कर रही हूं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
इस दिन रिलीज होगा PS-2 फिल्म का ट्रेलर
चियान विक्रम और ऐश्वर्या राय के फैंस पोन्नियन सेल्वन-2 के पोस्टर में उनका लुक देखकर खासा एक्साइटेड हैं। वहीं फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट की बात करें तो इस फिल्म का ट्रेलर 29 मार्च को रिलीज होने जा रहा है। आइमैक्स कॉरपोरेशन और लायका प्रोडक्शंस ने शुक्रवार को इसका एलान किया। वहीं ये फिल्म 28 अप्रैल को थिएटर्स में दस्तक देगी। पोस्टर में चियान विक्रम को योद्धा तो ऐश्वर्या राय को महारानी के रूप में दिखाया गया है। बता दें कि इस फिल्म को प्रसिद्ध राइटर कल्कि कृष्णमूर्ति ने लिखा है। जो इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
पहले दिन भीड़ ने की इतनी कमाई
फिल्म में लंबी चौड़ी स्टारकास्ट है। लेकिन राजकुमार कुमार राव, भूमि पेडनेकर, संजय मिश्रा, दिया मिर्जा जैसे अभिनेता भी लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रहे। पहले दिन फिल्म ने 15 लाख का बिजनेस किया है। ग्रॉस कलेक्शन 18 लाख का रहा है। सिनेमाघरों में 5.48 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई और नाइट शोज में दर्शकों की संख्या थोड़ी ज्यादा रही। यहां पढ़ें पूरी खबर...
सूर्या और ज्योतिका ने मुंबई में खरीदा करोड़ा का घर
सूर्या और ज्योतिका को लेकर खबरें आ रही हैं कि वह मुंबई शिफ्ट होने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूर्या ने अपनी वाइफ के साथ मुंबई में 70 करोड़ रुपये का एक नया घर खरीदा है। उनकी ये घर बेहद ही शानदार है। खबरों की मानें, तो कपल ने यह फैसला अपने दोनों बच्चों देव और दीया की एजुकेशन और करियर को ध्यान में रखते हुए लिया है। दरअसल, ऐसी रिपोर्ट है कि सूर्या और ज्योतिका के बच्चों का एडमिशन मुंबई के एक स्कूल में कराया गया है। ज्योतिका को लेकर ये खबर आ रही है कि मुंबई शिफ्ट होने के साथ ही उन्होंने एक हिंदी वेब सीरीज भी साइन की है। यहां पढ़ें पूरी खबर...