नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 19 March: मनोरंजन जगत में रविवार की शाम काफी हलचल देखने को मिली। एक तरह राम चरण ने अपनी फिल्म RC15 के सेट पर वापसी की। जहां उन्हें पूरे क्रू स्टाफ ने शानदार सरप्राइज दिया। तो वहीं, दूसरी तरफ मलाइका अरोड़ा ने एक्टर अर्जुन कपूर संग अपनी शादी को लेकर खुलासा किया है।
RC15 के सेट पर राम चरण को मिला शानदार सरप्राइज
अमेरिका से लौटने के बाद एक्टर राम चरण ने रविरा को अपनी फिल्म ‘आरसी 15’ के सेट पर वापस की। जहां उन्हें अपनी पूरी टीम और स्टाफ से शानदार सरप्राइज मिला। इसकी एक झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विवादित टिप्पणी करने के बाद सोनाली कुलकर्णी ने मांगी माफी
एक्ट्रेस सोलानी कुलकर्णी इन दिनों अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह महिलाओं की बढ़ती डिमांड पर बात करती देखी जा सकती हैं। एक्ट्रेस ने आज की लड़कियों को लेकर जो कहा, वह कई लोगों को रास नहीं आया। अब एक्ट्रेस ने अपने बयान पर माफी मांगी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
अक्षय कुमार की फिल्म के सेट पर हुआ बड़ा हादसा
अक्षय कुमार की मराठी फिल्म ‘वेडात मराठे वीर दौडले सात’ के सेट पर बड़ा हादसा हो गया है। इस फिल्म की शूटिंग पिछले काफी समय से पन्हाला में चल रही है। जहां सज्जा कोठी इलाके में फिल्म का सेट लगा हुआ था। शनिवार रात 8.30 बजे से शूटिंग शुरू हुई। शूट के लिए घोड़े लाए गए थे, जिसके लिए नागेश खोबर घोड़े की देखभाल करने के लिए आया हुआ था।यहां पढ़ें पूरी खबर...
अर्जुन संग मलाइका अरोड़ा ने शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में अक्सर दोनों की शादी की खबरें भी सामने आती रहती है। मलाइका ने कई मौकों पर अर्जुन से अपने रिलेशन पर बात कर चुकी है। अब मलाइका ने अर्जुन कपूर से शादी पर अपनी बात रखी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
शनिवार को हुई एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की विदाई
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद संग परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में अपने होम टाउन दिल्ली में 13 मार्च को शादी रचाई। वहीं अब शादी के बाद शनिवार को एक्ट्रेस की विदाई हुई। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...