Entertainment Top News 22 March: एडवांस बुकिंग में 'भोला' की बम्पर कमाई, वरुण धवन की 'बवाल' की बदली रिलीज डेट
Entertainment Top News 22 March बुधवार को जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की आगामी फिल्म बवाल को लेकर अपडेट सामने आई। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे खिसका दिया है। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी ताजा खबरें...
नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 22 March: जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की अपकमिंग एक्शन ड्रामा फिल्म बवाल की रिलीज डेट आगे खिसका दी गई है। बुधवार को साजिद नाडियाडवाला ने बवाल की नई रिलीज डेट की घोषणा की। वहीं, अजय देवगन की भोला रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई कर चुकी है। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी ताजा खबरें...
रिलीज से एक हफ्ते पहले ही भोला ने की बम्पर कमाई
दृश्यम 2 की सफलता के बाद अब अजय देवगन एक बार फिर से पर्दे पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। उनकी फिल्म 'भोला' 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। तब्बू और अजय देवगन स्टारर फिल्म की रिलीज का इंतजार लोग उस समय से ही कर रहे हैं, जब से फिल्म का ट्रेलर और पोस्टर रिलीज हुआ है। 'भोला' की रिलीज हो 1 हफ्ता रह बाकी है, लेकिन लोगों में इस एक्शन फिल्म का कितना क्रेज है, इसका अंदाजा आप इस फिल्म की एडवांस बुकिंग और उसकी कमाई से ही कर सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
जाह्नवी-वरुण की बवाल की बदली रिलीज डेट
जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की बवाल साल 2023 की मच अवेटेड फिल्म्स में से एक है। बवाल के सेट से अब तक कई तस्वीरें सामने आ चुकी है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई थी। बवाल के साथ पहली बार वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की जोड़ी पर्दे पर एक साथ नजर आएगी। अब फिल्म को लेकर अपडेट सामने आई है। बवाल की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। फिल्म पहले 7 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
अंकिता लोखंडे ने पति विकास संग मनाया गुड़ी पड़वा
अंकिता लोखंडे इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। बुधवार को गुड़ी पड़वा की पूजा भी अंकिता ने हबी विकास के साथ की। अपने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने पूजा करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें कपल माता की पूजा करते हुए नजर आ रहा है। साथ ही उन्होंने अपने फैंस को गुड़ी पड़वा और नए साल की शुभकामनाएं भी दीं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
साउथ इंडस्ट्री में दिखेगा शिल्पा का जलवा
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने 90 के दशक में लोगों के दिलों पर राज किया है। फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी। वहीं अब शिल्पा अपना जलवा साउथ इंडस्ट्री में दिखाने को तैयार है। जी हां, एक्ट्रेस ने अपनी अपकमिंग फिल्म का एलान किया है। नवरात्रि के इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ ये गुड न्यूज साझा की है। वो जल्द ही कन्नड़ सुपरस्टार ध्रुव सरजा की अपकमिंग फिल्म केडी द डेविल में नजर आने वाली हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
इंस्टाग्राम पर ईमानदार रहना चाहती हैं जीनत अमान
जीनत अमान इन दिनों लंदन में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस को लंदन में रहना खासा पसंद है। अपनी हाल ही में की गई पोस्ट में भी जीनत ने लंदन के लिए अपने प्यार का खुलासा किया है। उन्होंने लंदन को अपना दूसरा घर बताते हुए उन्होंने लंदन की सड़कों पर घूमते हुए एक पिक्चर भी शेयर की है। जिसमें वो ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रही हैं। साथ ही जीनत ने ये भी कहा कि अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वो एक महीने में 3 से 4 प्रमोशनल पोस्ट ही शेयर कर सकती हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...