विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Entertainment Top News 11th Oct: प्रोजेक्ट के से सामने आया बिग बी का फर्स्ट लुक, वर्ल्ड कप में 'टाइगर' की दहाड़

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Wed, 11 Oct 2023 07:29 PM (IST)

Entertainment Top News 11th October हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं। ...और पढ़ें

मनोरंजन की शाम की पांच बड़ी खबरें / फोटो-इंस्टाग्राम
मनोरंजन की शाम की पांच बड़ी खबरें / फोटो-इंस्टाग्राम

नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 11th Oct: मनोरंजन की दुनिया में कोई न कोई हलचल मची रहती है। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर 2023 को अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर वैजयंती मूवीज के बैनर तले बनी फिल्म Kalki-2898 AD से अमिताभ बच्चन का फर्स्ट लुक मेकर्स ने शेयर किया।

इसके अलावा सलमान खान की अपकमिंग फिल्म टाइगर-3 के प्रमोशन के लिए मेकर्स ने एक बड़ी स्ट्रेटेजी अपनाई है। ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में सलमान खान भारत बनाम पाकिस्तान के मैच के दौरान जोरदार दहाड़ लगाने वाले हैं। एंटरटेनमेंट की दुनिया में सुबह से और क्या कुछ खास हुआ, यहां पर पढ़ें टॉप 5 ट्रेंडिंग न्यूज।

Kalki-2898 AD से आउट हुआ अमिताभ बच्चन का लुक

अमिताभ बच्चन को बर्थडे पर चौतरफा बधाइयां मिल रहा है। परिवार, दोस्त से लेकर फैंस तक सब उन्हें विश कर रहे हैं। इस बीच अब उनकी अपकमिंग फिल्म प्रोजेक्ट K की टीम ने भी बिग बी को सरप्राइज दिया है। अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर प्रोजेक्ट K की टीम ने उन्हें विश करने के लिए फिल्म से उनका फर्स्ट लुक जारी किया है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

क्रिकेट वर्ल्डकप में 'टाइगर' लगाएगा दहाड़

सलमान खान की फिल्म Tiger 3 की रिलीज डेट जैसे-जैसे पास आ रही है, वैसे-वैसे फैंस की बैचेनी बढ़ती जा रही है। अब हाल ही में सलमान खान की दिवाली रिलीज इस फिल्म के लार्ज स्केल पर प्रमोशन के लिए यशराज ने ब्रॉडकास्ट नेटवर्क, स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक एसोसिएशन किया है। जिसमें पूरे वर्ल्डकप के दौरान आपको टाइगर की दहाड़ सुनने को मिलेगी। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

सामंथा रुथ प्रभु ने हटाया नागा चैतन्य के नाम का टैटू

साउथ सिनेमा की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु और अभिनेता नागा चैतन्य को लेकर खबर सामने आ रही थी कि दोनों ने पैच-अप कर लिया है। अब एक्ट्रेस ने इशारों-इशारों में खुद इन अफवाहों को खारिज कर दिया है, जिसका सबूत उनकी लेटेस्ट तस्वीरें हैं। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

सोफी टर्नर और जो जोनस बच्चों की कस्टडी के लिए पहुंचे अदालत

हॉलीवुड स्टार सोफी टर्नर और जो जोनस ने अपने रास्तों को अलग कर लिया है। इस कपल ने सितंबर में अपनी चार साल पुरानी शादी को हमेशा के लिए खत्म कर दिया। अब ये एक्स कपल अपनी दोनों बेटियों की कस्टडी के लिए कोर्ट पहुंचा है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

हिना खान विदेश में मिल रहे प्यार से हुईं भावुक

छोटे पर्दे पर अपनी दमदार एक्टिंग से एक अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस हिना खान ने अब अपनी फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' मे अपना बेहतरीन अभिनय दिखा कर एक बार फिर हर किसी को हैरान कर दिया है। उनकी यह फिल्म 6 अक्टूबर को अमेरिका में रिलीज हो चुकी है, जो अब वहां शानदार प्रदर्शन कर रही है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।