विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Entertainment Top News 15 Aug: अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता, 'द वैक्सीन वॉर' का टीजर जारी, 5 बड़ी खबरें

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Tue, 15 Aug 2023 06:05 PM (IST)

Entertainment Top News 10 August 2023 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सबसे बड़ी खबर अक्षय कुमार की तरफ से आई। ...और पढ़ें

Entertainment Top News 10 August 2023, Instagram
Entertainment Top News 10 August 2023, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 10 August 2023: स्वतंत्रता दिवस के मौक पर फिल्म इंडस्ट्री भी आजादी के रंग में रंगी नजर आई। 15 अगस्त बॉलीवुड से कई बड़ी खबरें सामने आई। कनाडा की नागरिकता होने की वजह से ट्रोल होने वाले अक्षय कुमार को भारतीय नागरिकता मिल गई। इसके अलावा द वैक्सीन वॉर का टीजर और फाइटर का मोशन पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया। यहां पढ़ें मनोरंजन से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता

आजादी के 77 सालों का जश्न पूरे भारत में खास तरीके से मनाया जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री के तमाम कलाकार भी इस स्पेशल दिन का जश्न अपने ही स्टाइल में मना रहे हैं। इस बीच फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' के अभिनेता आयुष्मान खुराना ने मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर के साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस के इस खास अवसर को सेलिब्रेट किया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर एक्टर ने एक स्पेशल वीडियो शेयर कर फैंस को शुभकामनाएं भी दी हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विवेक अग्निहोत्री ने जारी किया वैक्सीन वॉर का टीजर

'द कश्मीर फाइल्स' जैसी धमाकेदार फिल्म बनाने के बाद डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) अब 'द वैक्सीन वॉर' से लोगों का सामना करना के लिए तैयार हैं। फिल्म का थीम काफी समय से चर्चा में बना हुआ था। विवेक अग्निहोत्री ने भी समय-समय पर इस बात की है। अब फैंस के एक्साइटमेंट लेवल को बनाए रखते हए उन्होंने 'द वैक्सीन वॉर' का टीजर (The Vaccine War Teaser) जारी कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुआ 'फाइटर' का मोशन पोस्टर

ऋतिक रोशन की एरियल एक्शन एडवेंचर फिल्म फाइटर का मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है। पिछले काफी वक्त से फिल्म चर्चा में बनी हुई है। अब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दर्शकों का इंतजार खत्म करते हुए मेकर्स ने फाइटर का मोशन पोस्टर जारी कर दिया है। कुछ दिनों पहले फाइटर से ऋतिक रोशन का फर्स्ट लुक जारी किया गया था, लेकिन बाकी स्टार कास्ट से पर्दा नहीं उठाया गया था। वहीं, अब फाइटर के मोशन पोस्टर में ऋतिक रोशन के साथ दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर का लुक भी जारी किया कर दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर के साथ आयुष्मान खुराना ने मनाया आजादी का जश्न

अक्षय कुमार ने स्वतंत्रता दिवस पर खुद को भारत की नागरिकता मिलने का एलान किया है। सोशल मीडिया पर एक्टर कई मौकों पर कनाडा की सिटिजनशिप होने के कारण ट्रोल हो चुके हैं। वहीं, अब अक्षय कुमार को भारतीय नागरिकता मिल गई है यानी दिल के बाद वो डॉक्यूमेंट से भी देसी हो गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

सुष्मिता सेन स्टारर ताली रिव्यू

डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज आर्या के बाद सुष्मिता सेन की दूसरी सीरीज ताली जिओ सिनेमा पर 15 अगस्त को रिलीज हो चुकी है। ये दोनों सीरीज बिल्कुल अलग मिजाज की हैं। आर्या जहां एक्शन पैक्ड काल्पनिक कहानी है तो ताली बायोपिक ड्रामा है, मगर ये दोनों ही किरदार बेहद मजबूत हैं। आर्या और ताली सुष्मिता के अभिनय की रेंज को भी दिखाती हैं। वो जितनी सहज आर्या के रूप में एक्शन करते हुए दिखती हैं, उतनी ही सरलता के साथ ताली की गौरी बन जाती हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...