विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Entertainment News: साथ छुट्टियां मनाने निकले लव बर्ड्स तमन्ना और विजय, पैपराजी से किया ऐसा सवाल!

By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
Published: Sun, 27 Aug 2023 03:00 AM (IST)

पैपराजियों के कैमरे से एयरपोर्ट पर कोई कलाकार बच जाए ऐसा कम ही होता है। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और अभिनेता ...और पढ़ें

साथ छुट्टियां मनाने निकले तमन्ना और विजय।
साथ छुट्टियां मनाने निकले तमन्ना और विजय।

HighLights

  1. साथ छुट्टियां मनाने निकले तमन्ना और विजय।
  2. जब विजय ने पूछा तहकीकात क्यों कर रहे हो?

पैपराजियों के कैमरे से एयरपोर्ट पर कोई कलाकार बच जाए, ऐसा कम ही होता है। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और अभिनेता विजय वर्मा भी भला उनके कैमरों से कहां बच पाते। हालांकि, तमन्ना और विजय ने कोशिश बहुत की कि लोगों को पता न चले कि वह साथ छुट्टियां बिताने के लिए रवाना हो रहे हैं। शनिवार को तमन्ना और विजय मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे,लेकिन एक साथ नहीं।

पहले विजय आए,जिनसे पैपराजी ने पूछा कि आप अकेले आए हैं? इस पर विजय ने कहा कि हां, अकेले ही आया हूं। फिर पैपराजी ने पूछा कि आपके साथ कोई था ना? इस पर विजय ने कैमरे के और नजदीक आकर कहा कि तुम तहकीकात करने लगे हो। विजय के पीछे-पीछे कुछ देर में तमन्ना भी पहुंचीं।

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह भी अकेली आई हैं? इस पर तमन्ना मुस्कुराते हुए यहां-वहां देखने लगीं और बिना कुछ बोले एयरपोर्ट के भीतर चली गईं। खबरों के अनुसार दोनों साथ में छुट्टियां मनाने के लिए रवाना हुए हैं। हालांकि दोनों कहां छुट्टियां मनाने के लिए गए, इसको राज ही रखा गया है। तमन्ना और विजय अपने रिश्ते को लेकर पिछले कई महीनों से सुर्खियों में हैं।

दोनों ने अपने रिश्ते पर तब मुहर लगा दी थी, जब तमन्ना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि विजय उनके लिए खुश रहने वाली जगह हैं। वहीं विजय ने हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा कि जब मैंने फिल्मों में काम करना शुरू किया था, तो मैंने सोचा था कि मैं किसी अभिनेत्री या इंडस्ट्री के किसी भी व्यक्ति के साथ नहीं रहना चाहूंगा। शायद इसलिए, क्योंकि मैं इंडस्ट्री से बहुत नाराज था। ऐसे में जब हमने एक-दूसरे (विजय और तमन्ना) के साथ समय बिताना शुरू किया, तो मुझे किसी ऐसे व्यक्ति का होना बहुत जरूरी लगा, जो इस पेशे को अच्छे से जानता है।