Entertainment News LIVE 4 Dec: जानिए मंगलावार को कैसा रहा बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन
<p>Entertainment News LIVE 4 Dec: मंगलवार को बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन में गिरावट देखी गई। विद्युत जाम्वाल की फ़िल्म कमांडो 3 की रफ्तार बरकरार है। वहीं, होटल मुंबई के आंकड़ो में ज्यादा गिरावट नहीं है। मंगलवार को कमांडो 3 के कलेक्शंस 2 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, अनुपम खेर स्टारर होटल मुंबई ने मंगलवार को 61 लाख रुपये जमा किए। </p> <p></p>
क्या हिरानी बनाएंगे वेब सीरीज़?
उम्मीद लगाई जा रही है कि राजकुमार हिरानी एक नई वेब सीरीज़ बना रहे हैं। इसके बारे में तरण आर्दश ने ट्वीट किया है। हालांकि, राजकुमार हिरानी इस मामले में अभी तक कुछ नहीं कहा है। अब देखना होगा कि वह कब अपना डिजिटल डेब्यू करते हैं।
#Xclusiv: What is #RajkumarHirani making next? Has been approached for two films on #cricket: Biopic of a legendary cricketer for a top Studio... Next #cricket story being penned by #AbhijatJoshi... Hirani is also working on a web series... Lets see which goes on floors first. pic.twitter.com/Rn6kOee9aC
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 4, 2019
बिग बॉस के घर में हो सकती है नई एंट्री
बिग बॉस के घर में एक के बाद एक ट्विस्ट होते रहते हैं। अब बिग बॉस में नया धमाका होने वाला है। अब ख़बर है कि एक और नया सदस्य घर में आने वाला है। ख़बरों के मुताबिक बिग बॉस के मास्टर माइंड कहे जाने वाले विकास गुप्ता आने वाले हैं। हालांकि, अभी तक इसकी ऑफ़िशियल पुष्टि नहीं की है। पूरी ख़बर के लिए क्लिक करें-
किसान कर्जमाफी के फायदे को लेकर रितेश देशमुख का जवाब
बॉलीवुड एक्टर और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत विलासराव देशमुख के बेटे रितेश देशमुख के ऊपर कथित लोनमाफी के आरोप लगे हैं। सोशल मीडिया पर उनको और उनके भाई को लेकर एक पेपर वायरल हो रहा है। इसको लेकर अब रितेश ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। रितेश देशमुख और उनके भाई कांग्रेस विधायक अमित वी. देशमुख ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पूरी ख़बर पढ़ने के लिए क्लिक करें-